सामग्री पर जाएँ

उर्फा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
उर्फा
शहर
सानलिउरफ़ा
उर्फा का दृश्य
रिज्वानिये मस्जिद
उर्फा किला
सेलहद्दीन एय्यूबी मस्जिद
अईन ज़ेलिहा
ऊपर से घड़ी की दिशा में: उर्फा का दृश्य, सानलिउरफ़ा किला, ऐन ज़ेलिहा, सेंट जोहान्स प्रोड्रोमोस अडाई चर्च, रिज़वानी मस्जिद
उर्फा
सानलिउरफ़ा महानगर पालिका का प्रतीक चिह्न
निर्देशांक: 37°09′30″N 38°47′30″E / 37.15833°N 38.79167°E / 37.15833; 38.79167
राष्ट्रतुर्की
तुर्की प्रांतसानलिउरफ़ा प्रांत
स्थापित303/302 ईसापूर्व
संस्थापकसेल्यूकस प्रथम निकेतर
शासन
  मेयरमेहमेत कासिम गुलपिनर (स्वतंत्र)
  गवर्नतरअब्दुल्लाह ऐरिन
ऊँचाई477 मी॰ (1,565 फीट)
जनसंख्या (2022)[1]
  महानगर596,637
समय मण्डलतुर्की (यूटीसी+3)
वेबसाइटwww.sanliurfa.bel.tr

उर्फा को आधिकारिक रूप से सानलिउरफ़ा (तुर्की उच्चारण: [ʃanˈɫɯuɾfa] 'उरफ़ा द ग्लोरियस') कहा जाता है। उर्फा दक्षिण-पूर्वी तुर्की का एक शहर है और सानलिउरफ़ा प्रांत की राजधानी है। यह शहर यूनानी समय से लेकर ईसाई समय तक एडेसा के नाम से जाना जाता था। उर्फा, फ़रात नदी से लगभग 80 किलोमीटर पूरब में एक मैदान पर बसा है। वहाँ का मौसम बहुत गर्म और सूखा होता है तथा सर्दियाँ ठंडी और नमी वाली होती हैं। शहर से लगभग 12 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में गोबेकली टेपे नामक प्रसिद्ध नवपाषाण स्थल है। वहाँ दुनिया का सबसे पुराना मंदिर है, जिसकी स्थापना 10वीं सदी ईसा पूर्व में हुई थी। [2]

उर्फा, बालिख नदी घाटी क्षेत्र को नेवली कोरी और गोबेकली टेपे में दो अन्य महत्वपूर्ण नियोलिथिक स्थलों के साथ साझा करता है। वहाँ बस्तियाँ लगभग 9000 ईसा पूर्व में अब्राहम के पूल (जगह का नाम: बालिक्लिगोल) के पास नवपाषाण स्थल के रूप में बसना आरंभ हुईं।

इस स्थान पर पहले से बसावट का कोई लिखित प्रमाण उपलब्ध नहीं है, लेकिन उर्फा की अच्छी व्यावसायिक तथा भौगोलिक स्थिति से पता चलता है कि 303 ईसा पूर्व से पहले वहाँ एक छोटी बस्ती मौजूद थी।[3] संभवतः ओरहाई का नाम पहले के लिखित प्रमाण में न होने का कारण यह हो कि सेल्यूसिड काल (सिल्यूकस का समय) से पहले यह बस्ती छोटी और बिना किले वाली थी।[4]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]
  1. "Şanlıurfa". citypopulation.de. अभिगमन तिथि: 10 January 2024.
  2. "The World's First Temple - Archaeology Magazine Archive". archive.archaeology.org. अभिगमन तिथि: 15 फरवरी 2026.
  3. Christine, Schnusenberg (2010). The Mythological Traditions of Liturgical Drama: The Eucharist as Theater. New York: Paulist Press. p. 116. ISBN 978-0-8091-0544-1.
  4. Segal ́, Judah B. (2001). Edessa: "the blessed city" [ऐदेस्सा: "द ब्लैस्ड सिटी"] (2. ed.). Piscataway, NJ: Gorgias Press. p. 5. ISBN 0-9713097-1-X.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]