सामग्री पर जाएँ

उरुग्वे का इतिहास

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यूरोपीय लोगों के आगमन से पूर्व इस क्षेत्र में चरुआ लोग, एक स्वदेशी जनजाति निवास करते थे,[1] लेकिन आज वे एक हजार से अधिक मिश्रित वंश की संख्या में हैं। स्पेनिश यहां 1516 में पहुंचे, लेकिन 17वीं शताब्दी तक यह अन्य लैटिन अमेरिकी उपनिवेशों के विपरीत पूरी तरह से उपनिवेश नहीं हुआ था, जिसका मुख्य कारण, स्थानीय निवासियों का विरोधभाव और इस क्षेत्र में सोने या चांदी का न होना था। हालांकि 17वीं शताब्दी के दौरान इस क्षेत्र को लेकर स्पेनिश और पुर्तगालीयों के बीच लड़ाई छिड़ गई, जो ब्राजील के पास विस्तार कर रहे थे। 19वीं शताब्दी की शुरुआत में उरुग्वे, ब्रिटिश और पुर्तगालीयों के बीच एक युद्धक्षेत्र बन गया जो एक-दूसरे पर हावी होना चाहते थे।

जोस गर्वैसियो आर्टिगस के नेतृत्व में विद्रोह का हुआ और उन्होंने स्पेनिश औपनिवेशिक मलिकों को लास पिएरदास की लड़ाई[1] हराकर संघीय लीग का गठन किया और उसके संरक्षक शीर्षक बन गये, उन्हें आज भी देश के राष्ट्रीय नायक के रूप में मान्यता मिली हुई है। उरुग्वे फिर से अपने दो पड़ोसियों ब्राजील और अर्जेंटीना के लिए और उनके खिलाफ आंतरिक और बाहरी संघर्ष और युद्ध में उलझ गया। एक बार ब्राजील ने देश अधिग्रहण कर उसे अपना एक प्रांत के रूप में जोड़ लिया।[2] अंत में, युद्धरत गुटों के बीच मॉन्टीविडियो की संधि पर हस्ताक्षर हुए और उरुग्वे को पुन: स्वतंत्र देश की मान्यता मिली।[3]

19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में, आप्रवासियों का देश में तांता लग गया, जिसके कारण देश तेज़ी से विकास की ओर चल पड़ा। 20वीं शताब्दी की शुरुआत तक, देश की जनसंख्या एक मिलियन हो गई थी। 1930 में उरूग्वे पहले फुटबॉल विश्व कप का स्थल बना और उसने अर्जेंटीना को हराकर विजेता बना। 1950 में ब्राजील को पराजित करने के बाद उरुग्वे ने अपना दूसरा फीफा विश्व कप जीता, इस घटना को माराकाज़ो के रूप में याद किया जाता है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 Bureau of Western Hemisphere Affairs. "Background Note: Uruguay". US Department of State. 24 फ़रवरी 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 February 2011.
  2. "THE STRUGGLE FOR INDEPENDENCE, 1811–30 – Uruguay". Library of Congress Country Studies. 30 अप्रैल 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 February 2011.
  3. "Google homenajea a Uruguay". El Observador (स्पेनिश भाषा में). 25 August 2012. मूल से से 23 अगस्त 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 23 August 2018.