सामग्री पर जाएँ

उरर्तु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बैनिली
सरदुरी द्वितीय के अधीन उरर्तु, 743 ईसा पूर्व
सरदुरी द्वितीय के अधीन उरर्तु, 743 ईसा पूर्व
सरकारसाम्राज्य
 858–844
उरर्तु का अरेम
 844–834(?)
लुटिप्री(?)
 834–828
सरदुरी I
 828–810
ईशापुइनी
 810–785
मेनुआ
 785–753
अरगिश्ति I
 753–735
सरदुरी II
 735–714
रूसा I
 714–680
अरगिश्ति II
 680–639
रूसा II
 639–635
सरदुरी III
 629–590 अथवा 629–615
रूसा III
 615–595
सरदुरी IV
 590–585
रूसा IV
ऐतिहासिक युगलौह युग
पूर्ववर्ती
परवर्ती
नैरी
मीडियन साम्राज्य
अचमेनिद साम्राज्य
आर्मेनिया का क्षत्रप

उरर्तु लौह युग का साम्राज्य था। वह वान झील, उर्मिया झील और सेवन झील के मध्य स्थित था। उरर्तु के प्राचीन साम्राज्य का क्षेत्र तुर्की, ईरान, इराक और आर्मेनिया गणराज्य की आधुनिक सीमाओं तक फैला हुआ था।[1] इसके राजाओं ने उरर्तियाई भाषा में कीलाकार शिलालेख छोड़े, जो हुर्रो-उरर्तियाई भाषा परिवार का एक सदस्य है। ये भाषाएँ संभवतः पूर्वोत्तर कोकेशियाई भाषाओं से संबंधित रही होंगी। उरर्तु में अर्मेनियाई लोगों के आक्रमण के बाद अर्मेनियाई लोगों ने उरर्तियों पर अपनी भाषा थोपी और कुलीन वर्ग बन गए। बाद में उरर्तियों को संभवतः अर्मेनियाई हुकूमत में समाहित कर लिया गया।[2]

उरर्तु पश्चिम में फरात नदी से लेकर ईरान में अर्दबील के पश्चिमी क्षेत्र तक 850 वर्ग कि.मी. तक तथा तुर्की में अर्दहान के निकट चिल्डिर झील से लेकर इराकी कुर्दिस्तान में रावंडिज़ क्षेत्र तक 500 वर्ग कि.मी. तक फैला हुआ था। उरर्तु साम्राज्य 9वीं शताब्दी ईसा पूर्व के मध्य में उभरा। इस राज्य ने 8वीं और 7वीं शताब्दी ईसा पूर्व में अर्मेनियाई हाइलैंड्स पर कब्ज़ा किया था। उरर्तु ने असीरिया के साथ निरंतर युद्ध किया। वह कुछ समय के लिए निकट पूर्व का सबसे शक्तिशाली राज्य बन गया। लगातार कमजोर पड़ते उरर्तु साम्राज्य पर 6ठी सदी में ईरानियों ने और 6ठीं ईसा पूर्व के मध्य में साइरस ने अधिकार कर लिया।[3]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]
  1. "उरर्तु - ऑक्सफ़ोर्ड रेफ़्रेंस". Oxford Reference. अभिगमन तिथि: 16 जनवरी 2025.
  2. चहिन, मैक (2013). द किंग्‍डम ऑफ़ अर्मेनिया (अंग्रेज़ी भाषा में). रूटलेज. p. 109-110. ISBN 978-1-136-85250-3. अभिगमन तिथि: 16 जनवरी 2025.
  3. जैकॉब्सन, एस्थर (1995). द आर्ट ऑफ़ द सीथियंस: द इंटरपेनेट्रेशन ऑफ़ कल्चर्स ऐट द ऐज ऑफ़ द हैलेनिक वर्ल्ड (अंग्रेज़ी भाषा में). BRILL. ISBN 978-90-04-09856-5. अभिगमन तिथि: 16 जनवरी 2025.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]