कोपरनिसियम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(उनउनबियम से अनुप्रेषित)


कोपरनिसियम / Copernicium
रासायनिक तत्व
चित्र:Cn,112.jpg
रासायनिक चिन्ह: Cn
परमाणु संख्या: 112
रासायनिक शृंखला: संक्रमण धातु

आवर्त सारणी में स्थिति
अन्य भाषाओं में नाम: Copernicium (अंग्रेज़ी)

कोपरनिसियम (Copernicium), जिसका रासायनिक प्रतीक Cn है, एक रासायनिक तत्व है। इसका परमाणु क्रमांक (एटोमिक नम्बर) ११२ है। कोपरनिसियम प्रकृति में नहीं पाया जाता और यह केवल प्रयोगशाला में कृत्रिम रूप से निर्मित किया गया है। इसका नाभिक (न्यूक्लीयस) बहुत अस्थाई है जिसके कारणवश यह अत्यंत रेडियोधर्मी (रेडियोऐक्टिव) है और इसकी अर्धायु काल (हाफ़ लाइफ़) केवल २९ सैकिंड है। यह सबसे पहले १९९६ में बनाया गया था और कुल मिलाकर सन् २०१५ तक कोपरनिसियम के केवल ७५ परमाणु देखे गये थे। यह यह आवर्त सारणी (पीरियोडिक टेबल) के डी (d) खण्ड में आता है और एक पारऐक्टिनाइड तत्व है।[1]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Haire, Richard G. (2006). "Transactinides and the future elements". In Morss; Edelstein, Norman M.; Fuger, Jean. The Chemistry of the Actinide and Transactinide Elements (3rd ed.). Dordrecht, The Netherlands: Springer Science+Business Media. ISBN 1-4020-3555-1.