उदय कुमार धर्मलिंगम
| उदय कुमार धर्मलिङ्गम् | |
|---|---|
|
| |
| जन्म | चेन्नई |
| आवास |
|
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| शिक्षा की जगह |
इण्डस्ट्रियल डिजाइन सेण्टर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई (PhD) इण्डस्ट्रियल डिजाइन सेण्टर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई (MDes) अण्णा विश्वविद्यालय (B.Arch.) |
| पेशा | असिस्टेण्ट प्राध्यापक, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी |
| प्रसिद्धि का कारण | भारतीय रुपया चिह्न (२०१०) के अभिकल्पक |

उदय कुमार धर्मलिङ्गम् (तमिल: உதயகுமார் தர்மலிங்கம், अंग्रेज़ी: Uday Kumar Dharmalingam), भारतीय रुपया चिह्न के अभिकल्पक हैं।[1] वे चेन्नई, तमिल नाडु के निवासी हैं। वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी में असिस्टेण्ट प्राध्यापक हैं।[2] उनका चिह्न पाँच अन्तिम शॉर्ट लिस्ट किये गये चिह्नों में से चुना गया था।[3] उदय कुमार ने व्याख्या की कि डिज़ाइन भारतीय तिरंगे पर आधारित है।
व्यक्तिगत जीवन
[संपादित करें]उदय कुमार धर्मलिङ्गम् का जन्म १० अक्टूबर १९७८ को चेन्नई, तमिल नाडु में हुआ था।
अकादमिक
[संपादित करें]उदय कुमार धर्मलिङ्गम् ने अपना डॉक्टोरल अध्ययन इण्डस्ट्रियल डिजाइन सेण्टर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई (२०१०) से किया। उन्होंने अपनी स्नातकोत्तर उपाधि, विजुअल कम्युनिकेशन में MDes इण्डस्ट्रियल डिजाइन सेण्टर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई (२००३) से तथा आर्किटैक्चर में स्नातक की उपाधि, B.Arch अण्णा विश्वविद्यालय के अन्ना यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ आर्किटैक्चर ऍण्ड प्लानिंग (SAP), चेन्नई (२००१) से प्राप्त की।
शोध
[संपादित करें]उनके रुचि के क्षेत्रों में ग्राफ़िक डिज़ाइन, टाइपोग्राफ़ी, टाइप डिज़ाइन तथा तमिल टाइपोग्राफ़ी पर विशेष रूप से केन्द्रित डिज़ाइन रिसर्च। उन्होंने हाल ही में इण्डस्ट्रियल डिजाइन सेण्टर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई से अपनी Ph.D. पूरी की है।[4] उन्होंने इण्डस्ट्रियल डिजाइन सेण्टर में प्राध्यापक वी श्रीकुमार के मार्गदर्शन में अपने मिनी प्रॉजेक्ट के रूप में "पराशक्ति" नामक एक तमिल फॉण्ट भी डिजाइन किया है। अपने MDes प्रोजैक्ट के दौरान उन्होंने तमिल टाइपोग्राफी पर एक किताब लिखी एवं डिजाइन की जो कि टाइपोग्राफी जैसे विषय को तमिल दर्शकों के सामने लाने का पहला प्रयास है। अपनी पुस्तक में कुमार ने कई टाइपोग्राफिक टर्म्स जिनके लिए अंग्रेज़ी शब्द उपयोग किये जाते थे, हेतु नई तमिल शब्दावली निर्मित की है।[5]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Rupee gets a new symbol". 18 जुलाई 2010 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 12 अगस्त 2010.
- ↑ "Department of Design, IIT Guwahati". मूल से से 5 जून 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 12 अगस्त 2010.
- ↑ "Final Selection for the Symbol for Indian Rupee - List of Five Entries: Ministry of Finance, भारत सरकार". Finmin.nic.in. मूल से से 11 जुलाई 2010 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2010-07-30.
- ↑ "[[इण्डस्ट्रियल डिजाइन सेण्टर]], [[भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई]], [[भारत]]". Idc.iitb.ac.in. 26 जुलाई 2010 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2010-07-30.
{{cite web}}: URL–wikilink conflict (help) - ↑ "उदय कुमार धर्मलिङ्गम्". भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई. मूल से से 15 जुलाई 2010 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 12 अगस्त 2010.