उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग १बी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

Indian State Highway 1बी
1बी

राज्य राजमार्ग 1बी
मार्ग की जानकारी
लंबाई: 67.785 कि॰मी॰ (42.120 मील)
प्रमुख जंक्शन
उत्तरी अन्त: सिकंदरपुर
दक्षिणी अन्त: लालगंज
स्थान
राज्य:उत्तर प्रदेश: 67.785 कि॰मी॰ (42.120 मील)
मुख्य गंतव्य:सिकंदरपुर, बाँसडीह, रेवती, बैरिया, लालगंज


उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग १बी भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक राज्य राजमार्ग है। ६७.७८५ किलोमीटर लम्बा यह राजमार्ग लालगंज गाँव को सिकंदरपुर से जोड़ता है। इसे सिकंदरपुर-बाँसडीह-रेवती-बैरिया-लालगंज मार्ग भी कहा जाता है। यह बलिया जिले में ही शुरू होकर समाप्त हो जाता है।

मार्ग[संपादित करें]

राज्य राजमार्ग १बी सिकंदरपुर नगर से शुरू होता है और खेजरुई तक दक्षिण की ओर बढ़ते हुए पूर्व दिशा में मुड़ जाता है। मणियार से यह पुनः दक्षिण की और मुड़ता है, और बाँसडीह पहुंचता है, जहां एक बार फिर यह पूर्व की ओर मुड़ जाता है। बाँसडीह से लगातार पूर्व दिशा में आगे बढ़ते हुए रेवती होते हुए यह बैरिया पहुंच जाता है, जहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग ३१ इसे काटता है। बैरिया से दक्षिण दिशा में आगे बढ़ते हुए यह लालगंज गाँव में समाप्त हो जाता है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  • "Complete Road_Detail's_SH" (PDF). लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार. 2011. मूल (PDF) से 11 June 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 April 2017.