सामग्री पर जाएँ

उत्तर ईजियन क्षेत्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
उत्तर ईजियन क्षेत्र
Περιφέρεια Βορείου Αιγαίου
क्षेत्र
उत्तर ईजियन क्षेत्र
लोगो
Location of उत्तर ईजियन क्षेत्र की स्थिति
निर्देशांक: 38°42′N 26°00′E / 38.7°N 26.0°E / 38.7; 26.0
देश यूनान
राजधानीमितिलिनी
क्षेत्रीय इकाइयाँ
सूची
शासन
  राज्यपालकोस्तास मुत्ज़ुरिस
क्षेत्रफल
  कुल3835.91 किमी2 (1,481.05 वर्गमील)
जनसंख्या (2021)[1]
  कुल1,94,943
  घनत्व51 किमी2 (130 वर्गमील)
GDP[2]
  कुल€2.541 अरब (2021)
समय मण्डलEET (यूटीसी+2)
  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)EEST (यूटीसी+3)
ISO 3166 कोडGR-K
HDI (2022)0.868[3]
अत्युच्च · 11वाँ
वेबसाइटwww.pvaigaiou.gov.gr

उत्तर ईजियन क्षेत्र (यूनानी: Περιφέρεια Βορείου Αιγαίου) यूनान का एक क्षेत्र है, जो जनसंख्या के अनुसार सबसे छोटा है। इसकी राजधानी मितिलिनी है। क्षेत्र में उत्तर ईजियन द्वीपसमूह (ईजियन सागर के पूर्वोत्तर स्थित द्वीपों) शामिल हैं सिवाय थासोस और सैमोथ्रेस, जो पूर्वी मैसिडोनिया और थ्रेस क्षेत्र का भाग है, एवं इंब्रोस और तेनेदोस, जो तुर्की के द्वीप हैं।

प्रशासन

[संपादित करें]

उत्तर ईजियन क्षेत्र को 1987 में स्थापित किया गया। 2010 के कालिक्रातिस कार्यक्रम से इसके प्रशासन को पूरी तरह से बदला गया। इसकी राजधानी मितिलिनी लेस्बोस द्वीप में स्थित है।

कालिक्रातिस कार्यक्रम से पहले, क्षेत्र के तीन प्रांत थें: सामोस, कियोस और लेस्बोस। 1 जनवरी 2011 से, इसे पांच क्षेत्रीय इकाइयों में विभाजित किया गया हैः कियोस, इकारिया, लेम्नोस और सामोस।[4] उत्तर ईजियन क्षेत्र नौ द्वीप हैं: लेस्बोस, कियोस, प्सारा, इनुसेस, इकारिया, फ़ुर्नी कोर्सेयोन, लेम्नोस, अयोस एफ़्स्त्रातियोस और सामोस

जनसांख्यिकी

[संपादित करें]

2011 और 2021 के बीच क्षेत्र की जनसंख्या 5,095 (2%) लोगों से घटी।

अर्थव्यवस्था

[संपादित करें]

उत्तर ईजियन क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 2018 में €2.5 अरब था, जो यूनानी आर्थिक उत्पादन का 1.4% था। क्रय शक्ति के लिए प्रति व्यक्ति GDP €14,200 था जो उसी वर्ष EU27 माध्यम का 47% था। प्रति कर्मचारी GDP यूरोपीय संघ के माध्यम का 67% था। उत्तर ईजियन क्षेत्र यूनान का सबसे निम्न प्रति व्यक्ति GDP वाला क्षेत्र है और यूरोपीय संघ के सबसे ग़रीब क्षेत्रों में से एक है।[5]

  1. Hellenic Statistical Authority (2022-07-19). Census 2021 GR. प्रेस रिलीज़. https://elstat-outsourcers.statistics.gr/Census2022_GR.pdf. अभिगमन तिथि: 2022-09-12.
  2. "Population on 1 January by age, sex and NUTS 2 region", www.ec.europa.eu
  3. "Sub-national HDI - Area Database - Global Data Lab". hdi.globaldatalab.org (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2021-07-20.
  4. "ΦΕΚ A 87/2010, Kallikratis reform law text" (यूनानी भाषा में). Government Gazette.
  5. "Regional GDP per capita ranged from 30% to 263% of the EU average in 2018". Eurostat.

बाहरी कड़ी

[संपादित करें]