उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २०१२

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २०१२
भारत
← २००७ ३० जनवरी २०१२ २०१७ →

७० विधानसभा सीटें
बहुमत के लिए चाहिए ३६
मतदान %६७.२२%
  बहुमत पार्टी
  1. defaultअल्पमत पार्टी
 
नेता विजय बहुगुणा भुवन चन्द्र खण्डूरी
पार्टी कांग्रेस भाजपा
गठबंधन चुनाव उपरान्त प्रजमो से गठबन्धन
नेता बने २०१२ २००७
नेता की सीट सितारगंज
(उपचुनाव)
कोटद्वार
(हार)
पिछला चुनाव २१ ३५
सीटें जीतीं ३२ ३१
सीटों में बदलाव वृद्धि ११
प्रतिशत ३३.७९% ३३.१३%

मुख्यमन्त्री चुनाव से पहले

भुवन चन्द्र खण्डूरी
भारतीय जनता पार्टी

निर्वाचित मुख्यमन्त्री

विजय बहुगुणा
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव, २०१२ भारत के उत्तराखण्ड राज्य में वर्ष २०१२ में हुआ तीसरा विधानसभा चुनाव है। इससे पूर्व उत्तराखण्ड में वर्ष २००२ और २००७ में विधानसभा चुनाव हुए थे। २०१२ के विधानसभा चुनाव ३० जनवरी २०१२ को एक चरण वाले चुनाव में सम्पन्न हुए थे। २०१२ विधानसभा चुनाव उत्तराखण्ड की ७० विधानसभा सीटों पर ७८८ प्रत्याशियों द्वारा लड़े गए थे।[1] इस विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखण्ड में कुल ९,८०६ मतदान केन्द्र बनाए गए थे।[2] मतदान का समय प्रातः आठ बजे से लेकर सायं पाँच बजे तक का था और इस दौरान राज्य में कुल ६३ लाख ७८ हज़ार २९२ लोगों ने मतदान किया जो कुल मतदाताओं की संख्या का लगभग ६७% था।[3]

चुनावी परिदृश्य[संपादित करें]

उत्तराखण्ड की ७० सदस्यीय विधानसभा सीटों में से १३ अनुसूचित जाति और २ सीटें अनुसूचित जनजाति के प्रत्याशियों के लिए आरक्षित हैं। राज्य के प्रमुख राजनीतिक दल निम्नलिखित हैं (कोष्ठक में पिछले विधानसभा चुनाव में जीती गई सीटें): भारतीय जनता पार्टी (३५ सीटें), भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस (२१ सीटें), बहुजन समाज पार्टी (८ सीटें) और उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (३ सीटें)।[4]

मौसम विभाग द्वारा मतदान तिथि घोषित किए जाने के बाद इस बात की आशंका थी कि राज्य के खराब मौसम के कारण मतदान तिथि को आगे बढ़ाया जा सकता है लेकिन मतदान वाले दिन कुल मिलाकर मौसम सही रहा। इस चुनाव के परिणाम अन्य चार राज्यों के परिणामों के साथ ही ६ मार्च २०१२ को घोषित किए गये।[5]

चुनाव परिणाम[संपादित करें]

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनावों के परिणाम ६ मार्च २०१२ को घोषित किए गए। चुनाव परिणाम इस प्रकार रहा[6]:

क्रमांक दल सीटें लड़ीं सीटें जीतीं मत % लड़ी गयी सीटों
में मत %
सदन में नेता
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस (काँग्रेस) ७० ३२ ३३.७९ ३३.७९ विजय बहुगुणा
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ७० ०३ १२.१९ १२.१९ हरि दास
उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (पी) (उक्रांद (पी)) ४४ ०१ १.९३ ३.१८ प्रीतम सिंह पँवार
निर्दलीय - ०३ १२.३४ १२.३४ -
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ७० ३१ ३३.१३ ३३.१३ अजय भट्ट
कुल - ७० - -

विधानसभा में महत्वपूर्ण पदधारक[संपादित करें]

क्षेत्रवार परिणाम[संपादित करें]

क्षेत्र
संख्या
क्षेत्र नाम विजेता दल
पुरोला (अ॰जा॰) मालचन्द भाजपा
यमुनोत्री प्रीतम सिंह पँवार उक्रांद (पी)
गंगोत्री विजयपाल सिंह सजवाण काँग्रेस
बद्रीनाथ राजेन्द्र सिंह भण्डारी काँग्रेस
थराली (अ॰जा॰) डॉ॰ जीत राम काँग्रेस
कर्णप्रयाग डॉ॰ अनुसूया प्रसाद मैखुरी काँग्रेस
केदारनाथ शैला रानी रावत काँग्रेस
रूद्रप्रयाग डॉ॰ हरक सिंह रावत काँग्रेस
घनशाली (अ॰जा॰) भीम लाल आर्य भाजपा
१० देवप्रयाग मन्त्री प्रसाद नैथानी निर्दलीय
११ नरेन्द्र नगर सुबोध उनियाल काँग्रेस
१२ प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी काँग्रेस
१३ टिहरी दिनेश धनै निर्दलीय
१४ धनोल्टी महावीर सिंह भाजपा
१५ चकराता (अ॰ज॰जा॰) प्रीतम सिंह काँग्रेस
१६ विकासनगर नव प्रभात काँग्रेस
१७ सहसपुर सहदेव सिंह पुण्डीर भाजपा
१८ धरमपुर दिनेश अग्रवाल काँग्रेस
१९ रायपुर उमेश शर्मा 'काऊ' काँग्रेस
२० राजपुर रोड (अ॰जा॰) राजकुमार काँग्रेस
२१ देहरादून कैंट हरबंस कपूर भाजपा
२२ मसूरी गणेश जोशी भाजपा
२३ डोईवाला डॉ॰ रमेश पोखरियाल 'निशंक' भाजपा
२४ ऋषिकेश प्रेमचन्द अग्रवाल भाजपा
२५ हरिद्वार मदन कौशिक भाजपा
२६ भेल रानीपुर आदेश चौहान भाजपा
२७ ज्वालापुर (अ॰जा॰) चन्द्र शेखर भाजपा
२८ भगवानपुर (अ॰जा॰) सुरेन्द्र राकेश बसपा
२९ झबरेड़ा (अ॰जा॰) हरि दास बसपा
३० पिरान कलियर फ़ुरक़ान अहमद काँग्रेस
३१ रुड़की प्रदीप बत्रा काँग्रेस
३२ खानपुर कुँवर प्रणव सिंह 'चैम्पियन' काँग्रेस
३३ मंगलौर सरवत करीम अंसारी बसपा
३४ लक्सर संजय गुप्ता भाजपा
३५ हरिद्वार ग्रामीण यतीश्वरानन्द भाजपा
३६ यमकेश्वर विजया बड़थ्वाल भाजपा
३७ पौड़ी (अ॰जा॰) सुन्दर लाल मन्द्रवाल काँग्रेस
३८ श्रीनगर गणेश प्रसाद गोदियाल काँग्रेस
३९ चौबट्टाखाल तीरथ सिंह रावत भाजपा
४० लैंसडाउन दिलीप सिंह रावत भाजपा
४१ कोटद्वार सुरेन्द्र सिंह नेगी काँग्रेस
४२ धारचूला हरीश धामी काँग्रेस
४३ दीदीहाट बिशन सिंह चुफाल भाजपा
४४ पिथौरागढ़ मयूख सिंह महर काँग्रेस
४५ गंगोलीहाट (अ॰जा॰) नारायण राम आर्य काँग्रेस
४६ कपकोट ललित मोहन सिंह फर्स्वाण काँग्रेस
४७ बागेश्वर (अ॰जा॰) चन्दन राम दास भाजपा
४८ द्वाराहाट मदन सिंह बिष्ट काँग्रेस
४९ सल्ट सुरेन्द्र सिंह जीना भाजपा
५० रानीखेत अजय भट्ट भाजपा
५१ सोमेश्वर (अ॰जा॰) अजय टम्‍टा भाजपा
५२ अल्मोड़ा मनोज तिवारी काँग्रेस
५३ जागेश्वर गोविन्द सिंह कुंजवाल काँग्रेस
५४ लोहाघाट पूरण सिंह फर्त्याल भाजपा
५५ चम्पावत हेमेश खर्कवाल काँग्रेस
५६ लालकुआँ हरीश चन्द्र दुर्गापाल निर्दलीय
५७ भीमताल दान सिंह भण्डारी भाजपा
५८ नैनीताल (अ॰जा॰) सरिता आर्य काँग्रेस
५९ हल्द्वानी डॉ॰ इन्दिरा हृदयेश काँग्रेस
६० कालाढूँगी बंशीधर भगत भाजपा
६१ रामनगर अमृता रावत काँग्रेस
६२ जसपुर डॉ॰ शैलेन्द्र मोहन सिंघल काँग्रेस
६३ काशीपुर हरभजन सिंह चीमा भाजपा
६४ बाजपुर (अ॰जा॰) यशपाल आर्य काँग्रेस
६५ गदरपुर अरविन्द पाण्डेय भाजपा
६६ रुद्रपुर राजकुमार ठुकराल भाजपा
६७ किच्छा राजेश शुक्ला भाजपा
६८ सितारगंज किरण मण्डल भाजपा
६९ नानकमत्ता (अ॰ज॰जा॰) डॉ॰ प्रेम सिंह भाजपा
७० खटीमा पुष्कर सिंह धामी भाजपा

स्रोत:[8]

वर्षवार रुझान[संपादित करें]

मत प्रतिशत

सीट संख्या


  भारतीय जनता पार्टी          भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस          बहुजन समाज पार्टी          उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. पंजाब और उत्तराखण्ड में आज मतदान वॅब दुनिया
  2. उत्तराखण्ड की ७० विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू Archived 2014-03-02 at the वेबैक मशीन ख़ास ख़बर
  3. उत्तराखण्ड में मतदान खत्म, ७०% वोटिंग Archived 2012-01-31 at the वेबैक मशीन ज़ी न्यूज़
  4. Partywise Results Uttarakhand State Assembly Elections 2007 Archived 2017-01-08 at the वेबैक मशीन (अंग्रेज़ी)
  5. Uttarakhand Assembly election 2012 - schedule details Archived 2012-01-31 at the वेबैक मशीन वन इण्डिया न्यूज़ (अंग्रेज़ी)
  6. Election Commission of India Archived 2012-02-23 at the वेबैक मशीन (अंग्रेज़ी)
  7. "Uttarakhand Legislative Assembly". मूल से 9 अप्रैल 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जनवरी 2017.
  8. Statistical Report On General Election, 2012 To The Legislative Assembly Of Uttarakhand, भारत निर्वाचन आयोग. (Report). Retrieved 2 मार्च 2014. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल से पुरालेखित 22 फ़रवरी 2014. अभिगमन तिथि 2 मार्च 2014.सीएस1 रखरखाव: BOT: original-url status unknown (link)

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]