सामग्री पर जाएँ

उच्च वर्ग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सन् 1730 में मेक्सिको शहर के उच्च वर्ग के वैभवशाली फागोगा अरोज़क्वेटा के परिवार का चित्र।

उच्च वर्ग' [[आधुनिक समा[[ में वे वर्ग है जिसमें समाज के सबसे धनी और प्रभावशाली लोग शामिल होते हैं। ये व्यक्ति न केवल आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक शक्तियों पर भी नियंत्रण रखते हैं।[1] इन वर्गों की पहचान अक्सर उस अपार धन-संपत्ति से की जाती है जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी स्थानांतरित होती रहती है।[2] 20वीं शताब्दी से पहले उच्च वर्ग को "अभिजात वर्ग" कहा जाता था, जो केवल धन पर नहीं, बल्कि परंपरा, प्रतिष्ठा और पारिवारिक वंशज, पर भी आधारित होता था।[3]

ऐतिहासिक अर्थ

[संपादित करें]

ऐतिहासिक दृष्टिकोण से, कई संस्कृतियों में उच्च वर्ग के लोगों को जीविकापार्जन के लिए कार्य नहीं करना पड़ता था, क्योंकि उनका जीवन विरासत में मिले धन, विशेषकर अचल संपत्ति, पर निर्भर होता था। यद्यपि कुछ मामलों में उनके पास व्यापारियों की तुलना में कम धन होता था, फिर भी उनका सामाज में उनका दर्जा व्यापारियों से अधिक होता था।[4] उच्च वर्ग की पहचान प्रायः व्यक्ति की अपनी उपलब्धियों से नहीं, बल्कि परिवार की सामाजिक स्थिति से निर्धारित होती थी। इस वर्ग में मुख्यतः अभिजात वर्ग, शासक परिवार, उपाधिधारी व्यक्तियों के परिवार और उच्च धार्मिक पदाधिकारी शामिल होते थे।

संयुक्त राज्य अमेरिका

[संपादित करें]

अमेरिकी उच्च वर्ग वह सामाजिक समूह है जो अपनी अत्यधिक आर्थिक संपन्नता और सामाजिक प्रभाव के कारण समाज में सर्वोच्च स्थान रखता है। अनुमानतः यह वर्ग संयुक्त राज्य अमेरिका की कुल जनसंख्या का 1% से भी कम है। 2001 से 2012 के सर्वेक्षण के अनुसार केवल बहुत कम लोग स्वयं को "उच्च वर्ग" मानते थे। जबकि लगभग 98% अमेरिकी अन्य वर्गीय पहचान अपनाते हैं। इनमें से लगभग 48–50% लोग स्वयं को "मध्यम वर्ग" के रूप में पहचानते हैं, जिससे पता चलता है कि अमेरिकी लोगों द्वारा आर्थिक स्थिति की तुलना में आत्म-पहचान ज्यादा महत्व दिया जाता है।[5]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]
  1. बारटेलेस, लैरी (8 अप्रैल 2014). "अमीर लोगों का अधिपत्य!". वाशिंगटन पोस्ट. 17 April 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 17 जुलाई 2016.
  2. अक़बर-विलियम्स, ताहीरा (2010). "वर्ग संरचना". In स्मिथ, जेसी सी॰ (ed.). अफ़्रीकी अमेरिकी लोकप्रिय संस्कृति का विश्वकोश, खंड 1. एबीसी-सीएलआईओ. p. 322. ISBN 978-0-313-35796-1. 21 नवम्बर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 29 October 2015.
  3. ग्रेगरी मंत्सियोस (2010). "2009 में अमेरिकी वर्ग". In रोथेनबर्ग, पालुआ एस॰ (ed.). संयुक्त राज्य अमेरिका में नस्ल, वर्ग और लिंग: एक एकीकृत अध्ययन (8th ed.). न्यूयॉर्क: वर्थ प्रकाशन. p. 179. ISBN 978-1-4292-1788-0.
  4. "हमें श्रमिक वर्ग, मध्यम वर्ग और उच्च वर्ग को कैसे परिभाषित करना चाहिए?". द गार्जियन. गार्जियन न्यूज़ एंड मीडिया लिमिटेड]. 2011. 15 सितंबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 सितंबर 2018.
  5. गिलबर्ट, डेनिस (1998). अमेरिकी वर्ग संरचना. न्यूयॉर्क: वड्सवर्थ पब्लिशिंग. ISBN 0-534-50520-1.