उच्चतर शिक्षा आयोग (पाकिस्तान)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
उच्चतर शिक्षा आयोग
उच्चतर शिक्षा आयोग
संस्था अवलोकन
स्थापना 11 सितम्बर 2002; 21 वर्ष पूर्व (2002-09-11)
पूर्ववर्ती संस्थाएं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
अधिकार क्षेत्र पाकिस्तान
मुख्यालय इस्लामाबाद
वार्षिक बजट PKR 102.4 अरब (2013–14)[1]
वेबसाइट
hec.gov.pk

उच्चतर शिक्षा आयोग पाकिस्तान सरकार द्वारा गठित एक वैधानिक निकाय है जिसे 2002 में अता-उर-रहमान की अध्यक्षता में स्थापित किया गया था। इसका मुख्य कार्य देश में उच्चतर शिक्षा संस्थानों का वित्त-पोषण, देखरेख, विनियमन और मान्यता देना है।

यह पहली बार 1974 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के रूप में स्थापित किया गया था और अता-उर-रहमान के सुधारों के बाद 11 सितम्बर 2002 को अपने आधुनिक रूप में आया, जिसे अन्तरराष्ट्रीय प्रशंसा भी मिली। आयोग अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने के लिए उच्च शिक्षा नीति और गुणवत्ता में सुधार करने के साथ-साथ मान्यता प्राप्त अकादमिक डिग्री प्रदान करने तथा नये संस्थानों के विकास और पाकिस्तान में वर्तमान संस्थानों के उत्थान के लिए भी उत्तरदायी है।[2]

सभापतियों की सूची[संपादित करें]

निम्नलिखित लोगों की सूची है जिन्होंने उच्च शिक्षा आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। एक कार्यकाल चार वर्ष तक रहता है।[3]


क्रमाङ्क नाम कार्यकाल प्रारम्भ कार्यकाल समाप्ति सन्दर्भ
1 अता-उर-रहमान अक्टूबर 2002 9 अक्टूबर 2008 [3]
2 Javaid Laghari 23 अगस्त 2009 23 अगस्त 2013 [4]
सय्यद इम्तियाज हुसैन गिलानी (कार्यकारी) 9 नवम्बर 2013 14 अप्रैल 2014 [5]
3 मुख्तार अहमद 15 अप्रैल 2014 15 अप्रैल 2018 [6]
4 Tariq Banuri 28 मई 2018 28 मई 2022 [7][8]
5 मुख्तार अहमद 1 अगस्त 2022 वर्तमान [6]

सन्दर्भ[संपादित करें]

श्रेणी[संपादित करें]

  1. Rizwan-ul-Haq (2013-06-13). "Budget 2013–14: Higher education gets attention, finally". June 13, 2013. Express Tribune. अभिगमन तिथि 7 September 2013.
  2. "Silent Revolution in Higher Education – Atta-ur-Rahman, FRS (NI, HI, SI, TI) | FIRD – Forum for International Relations Development". www.fird.org.uk. अभिगमन तिथि 2022-06-09.
  3. "Attaur Rehman to resign". Dawn (अंग्रेज़ी में). 2008-10-10. अभिगमन तिथि 2022-08-10.
  4. "PM denies Javed Laghari another term as HEC chairman". The Express Tribune (अंग्रेज़ी में). 2013-08-24. अभिगमन तिथि 2022-08-10.
  5. Junaidi, Ikram (2014-04-16). "HEC gets permanent chairperson at last". Dawn (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-08-10.
  6. "Dr. Mukhtar Ahmed assumes charge of Chairman HEC". Pakistan Today (अंग्रेज़ी में). 2022-08-01. अभिगमन तिथि 2022-08-10.
  7. Wazir, Hamid Khan. "Dr Tariq Banuri appointed as HEC chairman". Pakistan Today (अंग्रेज़ी में). मूल से 26 अप्रैल 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2022-08-10.
  8. Abbasi, Kashif (2022-01-19). "IHC restores Dr Tariq Banuri as HEC chairman". Dawn (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-08-10.