सामग्री पर जाएँ

ई. वी. के. एस. एलंगोवन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ई. वी. के. एस. एलंगोवन
तमिलनाडु विधान सभा के सदस्य
पदस्थ
10 मार्च 2023
पूर्वाधिकारीथिरुमगन इवेरा
चुनाव क्षेत्रइरोड पूर्व
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म21 दिसंबर 1948
दलभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पत्नीवरलक्ष्मी
बच्चे2 बेटे, संजय और थिरुमगन इवेरा
माता-पिताई. वी. के. संपत

इरोड वेंकट कृष्णसामी संपत एलंगोवन भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो वर्तमान में तमिलनाडु विधान सभा में विधायक हैं। वो इरोड ईस्ट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने पहले तमिलनाडु के गोबीचेट्टीपलायम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था और सन् 2004 से 2009 के बीच प्रधानमंत्री डॉ॰ मनमोहन सिंह की सरकार में कपड़ा मंत्री थे। वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं।[1]

प्रारंभिक जीवन

[संपादित करें]

उनका जन्म 21 दिसंबर 1948 को इरोड जिले में हुआ था। वे ईवीके संपत के पुत्र और पेरियार ईवी रामासामी के भाई कृष्णसामी के पोते हैं।[1]

राजनीतिक करियर

[संपादित करें]

सन् 2009 के लोकसभा चुनाव में, वो इरोड निर्वाचन क्षेत्र में एमडीएमके के ए॰ गणेशमूर्ति से 49,336 मतों से हार गए। उन्हें 31 अक्टूबर 2014 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रमुख सोनिया गांधी द्वारा तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जिसके बाद बी.एस. ज्ञानदेसिकन ने इस्तीफा दे दिया था। सन् 2019 के लोकसभा चुनाव में वे थेनी में ओ.पन्नीरसेल्वम के बेटे ओ.पी.रवींद्रनाथ कुमार से हार गए। एलंगोवन तमिलनाडु में 2019 के लोकसभा चुनाव में हारने वाले यूपीए के एकमात्र उम्मीदवार थे। वे 1984 में सत्यमंगलम विधानसभा क्षेत्र से तमिलनाडु में विधान सभा के सदस्य के रूप में भी चुने गए और 2023 में अपने बेटे थिरुमगन इवेरा की मृत्यु के कारण उपचुनाव में इरोड पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए।[2]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 "Lok Sabha". web.archive.org. 2012-06-17. मूल से पुरालेखन की तिथि: 17 जून 2012. अभिगमन तिथि: 2024-07-04.{{cite web}}: CS1 maint: bot: original URL status unknown (link)
  2. "Tamil Nadu Congress MLA, son of EVKS Elangovan, dies at 46- The New Indian Express". web.archive.org. 2023-11-14. मूल से पुरालेखन की तिथि: 14 नवंबर 2023. अभिगमन तिथि: 2024-07-04. {{cite web}}: no-break space character in |title= at position 11 (help)CS1 maint: bot: original URL status unknown (link)