ईविंग लैंगम्यूर
| ईविंग लैंगम्यूर Irving Langmuir | |
|---|---|
|
| |
| जन्म |
31 जनवरी 1881[1] Brooklyn, New York, U.S. |
| मौत |
अगस्त 16, 1957 (उम्र 76 वर्ष) Woods Hole, Massachusetts, U.S. |
| राष्ट्रीयता | American |
| शिक्षा की जगह |
Columbia University University of Göttingen |
| प्रसिद्धि का कारण | Inventor of the high-vacuum tube |
| पुरस्कार |
|
ईविंग लैंगम्यूर (Irving Langmuir ; 31 जनवरी, 1881 – 16 अगस्त, 1957) अमेरिका के रसायनज्ञ और भौतिकशास्तरी थे। उनका सबसे प्रसिद्ध प्रकाशन "परमाणुओं तथा अणुओं में इलेक्ट्रानों का विन्यास" (The Arrangement of Electrons in Atoms and Molecules) था जो १९१९ में प्रकाशित हुआ था।[2] )
ईविंग लैंगम्यूर का जन्म सन् १८८१ में, ब्रूकलिन (Brooklyn) में हुआ था। इन्होंने कोलंबिया के खानों के स्कूल से एम.ई. की तथा गटिंजेन विश्वविद्यालय ((Gottingen Univ) से पी.एच.डी. की उपाधियाँ प्राप्त कीं।
जेनरल इलेक्ट्रिक कंपनी के अनुसंधान विभाग के ये अध्यक्ष नियुक्त हुए। इन्होंने उच्च निर्वात के व्यवहार की प्रविधि का विकास किया, [[पारा|पारे के वाष्प पंप का आविष्कार किया, निम्न दाब पर पदार्थ के व्यवहार का अनुसंधान किया तथा स्वप्रस्तावित परमाणुओं के अष्टकवाद द्वारा तत्वों के संयोजकता गुणों की व्याख्या की।
रॉयल सोसायटी ने सन् १९१८ में आपको ह्यूज़ (Hughes) पदक द्वारा सम्मानित किया तथा सन् १९३२ में आपको नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- 1 2 Taylor, H. (1958). "Irving Langmuir 1881-1957". Biographical Memoirs of Fellows of the Royal Society. 4: 167. डीओआई:10.1098/rsbm.1958.0015.
- ↑ Langmuir, Irving (June 1919). "The Arrangement of Electrons in Atoms and Molecules". Journal of the American Chemical Society. 41 (6): 868–934. डीओआई:10.1021/ja02227a002. 3 जून 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 26 मई 2017.