ईरानी पौराणिक कथायें
ईरानी पौराणिक कथायें अथवा पर्सियन माइथोलोजी अथवा इसतोरे-शनासी ईरानी (फ़ारसी: اسطورهشناسی ایرانی) उन मिथकों को कहते हैं जो प्राचीन फ़ारसी और अन्य ईरानी लोगों द्वारा बताई गई व प्राचीन फ़ारसी लोककथाओं से मिलती हैं। इन कहानियों में दुनिया की शुरूआत और इसकी प्रकृति के बारे में कहानियाँ हैं। इसमें देवताओं, नायकों और काल्पनिक प्राणियों के साथ प्राचीन फ़ारसी पंथ और अनुष्ठानों का महत्त्व भी शामिल है। आधुनिक विद्वान न केवल ईरान बल्कि फ़ारस के धार्मिक और राजनीतिक संस्थानों के लिए भी मिथकों का अध्ययन करते हैं। इसमें पश्चिमी एशिया, मध्य एशिया, दक्षिण एशिया और दक्षिणी कॉकेशस भी शामिल हैं जिनमें ईरान की संस्कृति का पर्याप्त असर देखने को मिलता है। ऐतिहासिक रूप से ये वो क्षेत्र हैं जहाँ लम्बे समय तक विभिन्न ईरानी साम्राज्यों के राजवंशों ने शासन किया।[note 1][1][2][3] इन राजवंशों ने उनके साथ व्यापक सम्पर्क के माध्यम से फ़ारसी संस्कृति के काफी पहलुओं को शामिल किया[note 2] या जहाँ पर्याप्त ईरानी लोग अभी भी ऐसे समुदायों को बनाये रखे हैं कि वो अपनी-अपनी संस्कृतियों का संरक्षण करते हैं।[note 3] इसे मौटे तौर पर ईरान का पठार और उसके सीमावर्ती मैदानी क्षेत्रों के तौर पर समझा जा सकता है।[4][5]
एनसाइक्लोपीडिया ईरानिका परियोजना को इस क्षेत्र के लिए ईरानी सांस्कृतिक महाद्वीप (Iranian cultural continent) उपयोग करती है।[6][7]
धार्मिक पृष्ठभूमि
[संपादित करें]पर्सियन माइथोलॉजी में अधिकतर पात्र या तो अच्छे हैं या फिर बुरे। इनमें इस्लाम के प्रारम्भ के समय और पारसी धर्म के समय की नैतिक धारणायें शामिल हैं।
टिप्पणी
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Marcinkowski, Christoph (2010). Shi'ite Identities: Community and Culture in Changing Social Contexts. LIT Verlag Münster. p. 83. ISBN 978-3-643-80049-7.
- ↑ "Interview with Richard N. Frye (CNN)". मूल से से 2016-04-23 को पुरालेखित।.
- ↑ Frye, Richard Nelson (1962). "Reitzenstein and Qumrân Revisited by an Iranian". The Harvard Theological Review. 55 (4): 261–268. डीओआई:10.1017/S0017816000007926. जेस्टोर 1508723. एस2सीआईडी 162213219.
- ↑ "IRAN i. LANDS OF IRAN". एनसाइक्लोपीडिया ईरानिका.
- ↑ Dialect, Culture, and Society in Eastern Arabia: Glossary. Clive Holes. 2001. Page XXX. ISBN 978-90-04-10763-2
- ↑ "Columbia College Today". columbia.edu. मूल से से 2015-11-27 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 9 December 2015.
- ↑ Sarkhosh-Curtis, V., Persian Myths (1993) London, ISBN 0-7141-2082-0
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| Mythology of Persia से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |