ईदगाह मस्जिद, काशगर

ईदगाह मस्जिद (उइग़ुर: ur, हेतगाह मॅसचिती; अंग्रेज़ी: Id Kah Mosque, ईद काह मॉस्क) पश्चिमी जनवादी गणतंत्र चीन के शिन्जियांग प्रान्त के काश्गर शहर में स्थित एक मस्जिद है। यह चीन की सबसे बड़ी मस्जिद है, जिसमें १०,००० से २०,००० नमाज़ी समा सकते हैं। रमज़ान के दौरान यहाँ कभी-कभी १ लाख लोगों तक का जमावड़ा हो जाता है। इसका निर्माण सन् १४४२ (अनुमानित) में शक़सिज़ मिर्ज़ा (ur) ने करवाया, जो उस समय काश्गर के शासक थे।[1] यहाँ पहले से सन् ९९६ से बने हुए कुछ हिस्से थे जिन्हें मस्जिद में शामिल कर लिया गया।
विवरण
[संपादित करें]ईदगाह मस्जिद १६,८०० वर्ग मीटर के क्षेत्रफल पर फैली हुई है। मस्जिद के मुख और अन्य भागों में पीले रंग की टाइलें लगी हुई हैं और समय-समय पर इमारत की मरम्मत की जा चुकी है। मस्जिद का अध्ययन करने वाले विशेषज्ञों के अनुसार इस मस्जिद की शैली मध्य एशिया और मध्य पूर्व से ज़्यादा मिलती है और चीन की अन्य मस्जिदों से कम। सामने के आँगन में पेड़ लगे हुए हैं और वहाँ पानी से भरा एक हौज़ है जहाँ अनुयायी मस्जिद के मुख्य भाग में दाख़िल होने से पूर्व वुज़ु करते हैं (यानी हाथ इत्यादि धोकर शुद्ध करते हैं)।[1]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- 1 2 Intercontinental's best of China Archived 2013-09-30 at the वेबैक मशीन, Eugene Law, China Intercontinental Press, 2004, ISBN 978-7-5085-0429-2