इस्हाक़ हर्ज़ोग
इस्हाक़ "बूज़ी" हर्ज़ोग (इब्रानी: יצחק "בוז׳י" הרצוג, रोमन लिप्यंतरण: यित्स्खाक "बूज़ी" हर्त्सोग; जन्म: २२ सितम्बर १९६०) एक इस्राएली राजनेता हैं, जो वि॰सं॰ २०७८ (ई॰सन् २०२१) से इस्राएल के राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत हैं। वे इस्राएल की स्वतंत्रता घोषणा के पश्चात जन्मे प्रथम राष्ट्रपति हैं।[1]
वे पूर्व इस्राएली राष्ट्रपति चाइम हर्ज़ोग के पुत्र हैं। वे पेशे से अधिवक्ता हैं तथा वि॰सं॰ २०५६–२०५८ (१९९९–२००१) के मध्य सरकारी सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। वे वि॰सं॰ २०६०–२०७५ (२००३–२०१८) तक नेसेट (इस्राएली संसद) के सदस्य रहे। वि॰सं॰ २०६२–२०६८ (२००५–२०११) के मध्य उन्होंने कई मन्त्री पदों का दायित्व निभाया, जिनमें वि॰सं॰ २०६४–२०६८ (२००७–२०११) तक प्रधानमन्त्री एहूद ओल्मर्ट एवं बिन्यामिन नेतन्याहू के अधीन सामाजिक कल्याण एवं सेवाएँ मन्त्री का पद भी सम्मिलित है।[2]
हर्ज़ोग ने वि॰सं॰ २०७०–२०७४ (२०१३–२०१७) तक लेबर पार्टी तथा ज़ायोनिस्ट यूनियन गठबंधन के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वे वि॰सं॰ २०७०–२०७५ (२०१३–२०१८) तक विपक्ष के नेता रहे तथा वि॰सं॰ २०७२ (२०१५) के इस्राएली विधायी चुनाव में प्रधानमन्त्री पद हेतु लेबर पार्टी के प्रत्याशी थे।[3][4]
वि॰सं॰ २०७८ (२०२१) के इस्राएली राष्ट्रपति चुनाव में वे निर्वाचित हुए तथा ७ जुलाई २०२१ को पदग्रहण किया। वे इस्राएल के ऐसे प्रथम राष्ट्रपति हैं, जो किसी पूर्व राष्ट्रपति के पुत्र हैं।[5]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Druckman, Yaron (17 March 2015). "The Herzogs: Three generations of Israeli leadership". Ynetnews. अभिगमन तिथि: 17 March 2015.
- ↑ Ferber, Alona (9 March 2015). "The Herzog family tree: Israel's answer to the Kennedys". Haaretz. अभिगमन तिथि: 17 March 2015.
- ↑ Jaben-Eilon, Jan (3 June 2021). "Israel Elects Isaac Herzog as 11th President". Atlanta Jewish Times. अभिगमन तिथि: 3 June 2021.
- ↑ Herzog, Isaac (24 February 2010). "Isaac "Buji" Herzog's Reflection". Reshet Ramah. अभिगमन तिथि: 3 June 2021.
- ↑ Asher Schechter (1 December 2013). "The Bougieman: Much hope rests on small shoulders of Isaac Herzog". Haaretz. अभिगमन तिथि: 4 February 2014.