इस्माइली
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
![]() | इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (जून 2015) स्रोत खोजें: "इस्माइली" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
इस्माइली (अरबी: الإسماعيلية अल-इस्माइलियः, फ़ारसी: اسماعیلیان एस्माइलियां) शिया इस्लाम का एक पंथ है जो अनुयायियों के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा शिया उप-संप्रदाय है। अन्य मुसलमानों की तरह ये भी मुहम्मद साहब को ईश्वर का दूत यानि पैग़म्बर मानते हैं और अन्य शिया मुस्लमानों की तरह ये भी मुहम्मद साहब के दामाद अली इब्न अबी तालिब को पहला इमाम, यानि धार्मिक गुरु मानते हैं। लेकिन सबसे बड़े शिया संप्रदाय बारहवारी से अलग ये जाफ़र अल सादिक़ के उत्तराधिरकारी इस्माइल बिन जाफ़र को मानते हैं जबकि बारहवारी मूसा अल काज़िम को।