इल्यूशिन आईएल-276

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(इल्यूशिन आईएल-214 से अनुप्रेषित)
आईएल-276
Il-276 SVTS
प्रकार सैन्य परिवहन विमान
उत्पादक संयुक्त विमान निगम
प्रथम उड़ान 2023 (योजना)[1]
परिचय 2025 (योजना)[1]
स्थिति विकासाधीन
प्राथमिक उपयोक्ता रूसी वायु सेना
कार्यक्रम लागत अमेरिकी डॉलर 60 करोड़
इकाई लागत अमेरिकी डॉलर 3.5–4 करोड़

इल्यूशिन आईएल-276 (Ilyushin Il-276) मल्टी रोल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट (एमटीए) एक मध्यम सैन्य परिवहन विमान है जो शुरू में रूस की यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन (यूएसी) द्वारा और भारत के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा योजनाबद्ध था।[2][3] दोनों कंपनियों ने 2009 में संयुक्त उद्यम शुरू किया था, जब यह उम्मीद थी कि प्रत्येक परियोजना में $30 करोड़ का निवेश करेगा।[4]

एमटीए को भारतीय वायु सेना के पुराने ऐंटोनोव एन-32 परिवहन विमान को बदलने के लिए शुरू किया गया था। यह नियमित परिवहन के काम को पूरा करने के लिए और पैराट्रूपर्स को तैनात करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। विमान की पहली उड़ान 2017 में होनी है और 2018 तक इसे सेवा में शामिल करने की उम्मीद है।[1]

जनवरी 2016 में, यह घोषणा की गई थी कि भारत का हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड परियोजना में अब शामिल नहीं होगा और रूस अकेले इस परियोजना के साथ आगे बढ़ेगा।

विशेष विवरण[संपादित करें]

विमान कार्गो का दृश्य

UACRussia.ru तथा Ilyushin.org से डेटा

सामान्य विशेषतायें

  • क्रू (चालक दल): 3
  • क्षमता: 70 से 150 यात्री
  • पेलोड: 20,000 किलोग्राम (44,000 पौंड)
  • लंबाई: 37.7 मी॰ (123 फीट 8 इंच)
  • पंख फैलाव: 35.5 मी॰ (116 फीट 6 इंच)
  • ऊंचाई: 12.95 मी॰ (42 फीट 6 इंच)
  • अधिकतम उड़ान वजन: 68,000 कि॰ग्राम (149,914 पौंड)
  • ईंधन क्षमता: 25,000 किलोग्राम (55,000 पौंड)
  • पावरप्लांट: 2 × Aviadvigatel PD-14M टर्बोफैन इंजन, 152.98 कि॰न्यू. (34,392 पौंड-बल) थ्रस्ट प्रत्येक से

प्रदर्शन

  • अधिकतम गति: 870 किमी/घंटा (541 मील/घंटा; 470 नॉट)
  • क्रूज गति: 810 किमी/घंटा (503 मील/घंटा; 437 नॉट)
  • रेंज: 3,250 कि॰मी॰ (2,019 मील; 1,755 समुद्री मील) 20,000 किलोग्राम (44,000 पौंड) के पेलोड के साथ
  • फेरी रेंज: 7,300 कि॰मी॰ (4,536 मील; 3,942 समुद्री मील)
  • सर्विस सीलिंग: 13,100 मी॰ (43,000 फीट)
  • टेकऑफ़ रन: 1,050 मीटर (3,440 फीट)
  • लैंडिंग रन: 1,050 मीटर (3,440 फीट)

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Karnozov, Vladimir (5 फरवरी 2013). "Russian-Indian Military Transport JV Debuts at Aero India". मूल से 4 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 June 2013.
  2. "Tactical Transport Aircraft" Archived 30 सितंबर 2011 at the वेबैक मशीन. Irkut Corporation. Retrieved 5 December 2011.
  3. "Russia, India may form military transport planes JV in 2–3 months" Archived 2013-05-02 at the वेबैक मशीन. RIA Novosti. 12 February 2009. Retrieved 6 July 2013.
  4. "India, Russia enter into $600m JV to develop new aircraft" Archived 2012-11-02 at the वेबैक मशीन. Times of India. 12 February 2009. Retrieved 6 July 2013.