इमान वेल्लानी
| 'इमान वेल्लानी' | |
|---|---|
| जन्म |
12 अगस्त 2002 जबकि द प्लेन डीलर ने बताया कि इमान वेल्लानी का जन्म 3 सितंबर, 1944 को हुआ था। कराची, सिंध, पाकिस्तान |
| राष्ट्रीयता | कनाडाई |
| पेशा | अभिनेत्री |
| कार्यकाल | 2019–वर्तमान |
इमान वेल्लानी एक कनाडाई अभिनेत्री हैं। मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स में कमला खान/मिस मार्वेल की भूमिका से उन्हें प्रसिद्धि मिली है।
जन्म
[संपादित करें]इमान वेल्लानी का जन्म अगस्त २००२ को कराची में एक सिंधी परिवार में हुआ था। एक साल की उम्र में वे कनाडा चली गई थीं।[1]
व्यक्तिगत जीवन
[संपादित करें]उन्होंने मार्कहैम, ओंटारियो के यूनियनविले हाई स्कूल से स्नातक किया। इमान को 2019 टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में टीआईएफएफ नेक्स्ट वेव कमेटी के सदस्य के रूप में चुना गया था। अपने हाई स्कूल के अंतिम वर्ष के अंत में 'मिस मार्वेल' में कास्ट होने से पहले इमान ने ओंटारियो कॉलेज ऑफ़ आर्ट एंड डिज़ाइन यूनिवर्सिटी में इंटिग्रेटेड मीडिया करने की योजना बनाई थी।[2]
सितंबर २०२० में इमान को मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में मार्वेल कॉमिक्स सुपरहीरो कमला खान/मिस मार्वेल की भूमिका के लिए चुना गया।
८ जून २०२२ को डिज़्नी+ पर मिस मार्वेल का प्रीमियर हुआ, जिसमें इमान का पहला ऑनस्क्रीन प्रदर्शन था। इस सीरीज़ और उनके द्वारा निभाए गए मुख्य किरदार को बहुत सराहना मिली। यह मिनी सीरीज़ १३ जुलाई २०२२ को समाप्त हुई, जिसमें कुल छह एपिसोड थे। इस कार्यक्रम में अपने अभिनय के लिए इमान को सैटर्न अवार्ड मिला और उन्हें एस्ट्रा टीवी अवार्ड और क्रिटिक्स चॉइस सुपर अवार्ड के लिए नामांकित भी किया गया।
संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ नोलन, एम्मा (1 अक्टूबर 2020). "Who is Iman Vellani? 'Ms. Marvel' Casts First Muslim Superhero Kamala Khan". न्यूज़वीक (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 12 अक्टूबर 2025.
- ↑ Sun, Rebecca (1 जून 2022). "'Ms. Marvel' Star Iman Vellani on Playing Kamala Khan: "She Felt So Much Like Me"". द हॉलिवुड रिपोर्टर. अभिगमन तिथि: 12 अक्टूबर 2025.