सामग्री पर जाएँ

इंद्रायणी एक्सप्रेस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

२२१०५ और २२१०६ इंद्रायणी एक्सप्रेस एक सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस है। भारतीय रेलवे से सम्बंधित यह रेल मुंबई सी एस टी और पुणे जंक्शन के बीच रोजाना चलती है। इसका नाम पुणे के पास बहने वाली एक नदी इंद्रायणी के नाम पर किया गया है। यह रेल जिसका कि पिछला क्रमांक १०२१ मुंबई से पुणे प्रस्थान के दौरान था तथा १०२२ पुणे से मुंबई आगमन के दौरान था, अब इसे और उन्नत कर दिया गया ह। अब यह सुपर फ़ास्ट ट्रेन हो गयी है। २२१०५ (मुंबई सी एस टी – पुणे जंक्शन) २२१०६ (पुणे जंक्शन से मुंबई सी एस टी)।

इंद्रायणी एक्सप्रेस में २ एयर कंडिशन्ड चेयर तथा आठ सामान्य द्वितीय श्रेणी की कार हैं। पास होल्डर्स के लिए २ सामान्य द्वितीय श्रेणी के आरक्षित कोच तथा ५ सामान्य अनारक्षित कोच होते हैं। भारतीय रेलवे के साथ करार पे कोचों की संख्या मांग के हिसाब से कम या ज्यादा की जाती है।

इंद्रायणी एक्सप्रेस की शुरुआत पहली बार २७ अप्रैल १९८८ को की गयी थी जो की मुंबई सी एस टी से पुणे के बीच चलने वाली ६ इंटरसिटी कारों में से एक है। दूसरी अन्य कारें १२१२७/२८ मुंबई पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस, ११००७/०८ डेक्कन एक्सप्रेस, ११००९/१० सिंहगड एक्सप्रेस, १२१२५/२६ प्रगति एक्सप्रेस और १२१२३/२४ डेक्कन एक्सप्रेस हैं। २२१०५ इंद्रायणी एक्सप्रेस - तीन घंटे २८ मिनट में १९२ किलोमीटर की दूरी ५५.३८ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से पूरी करती है। जबकि २२१०५ इंद्रायणी एक्सप्रेस तीन घंटे २० मिनट में १९२ किलोमीटर की दूरी ५७.६० किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से पूरी करती है |[1]

इंद्रायणी एक्सप्रेस - २२१०६ - द्वितीय श्रेणी डबा
इंद्रायणी एक्सप्रेस - २२१०६

यात्रा परिपथ

[संपादित करें]

हालाँकि मार्ग का बिजली करण पूरी तरह हो चुका है पर यह ट्रेन डीजल इन्जिन से चलती है। गूटी का डब्ल्यू डी एम् ३ डी इन्जिन मुंबई सी एस टी तक इस ट्रेन को खीचता है।

समय सारणी

[संपादित करें]

मुंबई सी एस टी से पुणे के लिए चलने वाली छे ट्रेनों में से एक है इंद्रायणी एक्सप्रेस तथा यह सबसे आखिरी में वापस आती है। ट्रेन संख्या २२१०५ इंद्रायणी एक्सप्रेस मुंबई सी एस टी से हर रोज ०५ : ४० बजे जाती है तथा पुणे जंक्शन पर ०९ : ०८ बजे पहुंचती है। लौटते समय २२१०६ इंद्रायणी एक्सप्रेस पुणे जंक्शन से १८ : ३५ बजे निकलती है तथा मुंबई सी एस टी २१ : ५५ बजे पहुंचती है। आने तथा जाने वाली दोनों ट्रेनों की मिश्रित समय सारणी इस प्रकार है-

स्टेशन संख्या स्टेशन नाम

२२१०५ – मुंबई सी एस टी  से  पुणे जंक्शन[2]

स्रोत्र स्टेशन से
दूरी किलोमीटर में
किमी में
दिन

२२१०६ – पुणे जंक्शन से मुंबई सी एस टी

स्रोत्र स्टेशन से
दूरी किलोमीटर में
किमी में
दिन

२२१०६ – मुंबई सी एस टी से पुणे जंक्शन-[3]

आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
सीएसटीएम मुंबई छत्रपती शिवाजी टर्मिनस स्त्रोत ०५:४० २१ :५५ गंतव्य १९२
डीआर दादर ०५:५१ ०५:५३ २१ :३३ २१ :३५ १८३
टीएनए ठाणे ०६:१४ ०६:१६ ३३ २१:०८ २१:१० १५९
केवायएन कल्याण ०६:३५ ०६:३७ ५४ २०:५0 २०:५२ १३९
केजेटी कर्जत 0७:१५ ०७:१७ १०० २०:०८ २०:१० ९२
एलएनएल लोनावला ०८:०० ०८:०२ १२८ १९:२३ १९:२५ ६४
एसव्हीजेआर शिवाजीनगर ०८:५० ०८:५२ १८९ ठहराव नहीं ठहराव नहीं xxx
पूणे पुणे जक्शन ०९:०८ गंतव्य १९२ स्त्रोत १८:३५

विचलन की घटना

[संपादित करें]

१ दिसम्बर १९९४ की रात को इंद्रायणी एक्सप्रेस के ब्रैकिंग पॉवर ने कर्जत और लोनावला के बीच, ठाकुरवाडी केबिन के निकट आग लग जाने पर काम करना बंद कर दिया। रनवे ट्रेन निचली पहाड़ी क्षेत्र के तरफ १०० किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से उतर गयी तथा मैदानी क्षेत्र में जाकर रुकी। वास्तविक कारण अभी भी अज्ञात हैं।[4]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "इंद्रायणी एक्सप्रेस २२१००६". 14 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: १८ अक्टूबर २०१२.. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  2. "इंद्रायणी एक्सप्रेस २२१०५". मूल से से 25 दिसंबर 2024 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: ०३ सितम्बर २०१२.. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  3. "इंद्रायणी एक्सप्रेस २२१०६". 14 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 3-Sep-2012. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  4. "आय आर एफ सी ए मेलिंग सूची संग्रहण". २००८-११-२८. मूल से से 19 मार्च 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 14 दिसंबर 2013. {{cite web}}: Unknown parameter |Publisher= ignored (|publisher= suggested) (help); Unknown parameter |भाषा= ignored (help)