इंदर मल्होत्रा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

इंदर मल्होत्रा (1930 – 2016) एक भारतीय पत्रकार, संपादक और लेखक थे। [1] वह भारत में कुछ शेष राजनीतिक पर्यवेक्षकों में से एक थे, जो 1947 में औपनिवेशिक शासन से भारत की स्वतंत्रता प्राप्त करने से पैदा हुए थे, और इस के बाद से सक्रिय थे।

कैरियर[संपादित करें]

मल्होत्रा स्टेट्समैन में नई दिल्ली में 1965 से 1971 तीक निवासी संपादक थे। वह टाइम्स ऑफ इंडिया में भी 1978-1986 तीक इस ही स्थान पर रहे। इसके साथ ही वह 1965-1978 तीक द गार्डियन अख़बार के भारत के लिए संवाददाता रहे।[2] 1986 के बाद से वह एक सिंडिकेटेड स्तंभकार रहे और उन्होंने भारत में और विदेश में कई दैनिक समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के लिए लिखा। 1991 में मल्होत्रा ने इंदिरा गांधी की राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवनी लिखी।[3]

पुरस्कार[संपादित करें]

इंदर मल्होत्रा को 2013 में रामनाथ गोयनका लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला।[4]

निजी जीवन और मौत[संपादित करें]

मल्होत्रा 1930 में पैदा हुआ था। 11 जून, 2016 को उसका देहांत हो गया। उनकी शादी रेखा मल्होत्रा, 1950 के दशक में राम गोपाल नृत्य मंडली के साथ रही पूर्व शास्त्रीय नर्तकी के साथ हुई थी। रेखा की 81 साल की उम्र में 2007 में मौत हुई थी। जोड़े का एक बेटा था।[5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Author Bio". London: द गार्डियन. 22 February 2012. मूल से 1 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 June 2013.
  2. "Author Profile". The University Press Limited. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 June 2013.
  3. Advani, Rukun (April 29, 2001). "The private life of Indira Gandhi". द हिन्दू. Chennai, India. मूल से 6 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 August 2013.
  4. "Sixth Ramnath Goenka Excellence in Journalism Awards: The Winners". द इंडियन एक्सप्रेस. July 24, 2013. मूल से 27 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 August 2013.
  5. "Inder Malhotra bereaved". द हिन्दू. Chennai, India. June 15, 2007. मूल से 14 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 August 2013.