इंडोनेशिया में समय

इंडोनेशियाई द्वीपसमूह चार समय मंडलों ऐकेह में यूटीसी+०६:०० से पश्चिमी पापुआ में यूटीसी+०९:०० तक फैला हुआ है। हालांकि यहाम्ं की सरकार आधिकारिक रूप से सिर्फ़ तीन समय मंडलों को मानती है।
- पश्चिमी इंडोनेशियाई समय—जो कि ग्रीनविच मानक समय से सात घंटे आगे (यूटीसी+०७:००) पड़ता है।
- मध्य इंडोनेशियाई समय— जो कि जीएमटी से आठ घंटे आगे (यूटीसी+०८:००) पर पड़ता है।
- पूर्वी इंडोनेशियाई समय—जो कि जीएमटी से नौ घंटे आगे (यूटीसी+०९:००) पर पड़ता है। पश्चिमी और मध्य समय मंडल के बीच की रेखा जावा और बाली के उत्तर से होते हुए कालीमन्तन के मध्य से होकर गुजरती है। मध्य और पूर्वी समय मंडलों को बाँटने वाली रेखा तिमोर के पूर्वी छोर से लेकर सुलावेसी के पूर्वी छोर तक जाती है।
वर्तमान उपयोग
[संपादित करें]इंडोनेशिया में मानक समय तीन समय मंडलों में विभाजित है।
पश्चिमी इंडोनेशियाई समय
[संपादित करें]पश्चिमी इंडोनेशियाई समय (इंडोनेशियाई: Waktu Indonesia Barat; WIB) (यूटीसी+०७:००) निम्नलिखित स्थानों पर उपयोग किया जाता है।
- सुमात्रा द्वीप के सभी प्राँत और आसपास के द्वीप और शहर जैसे: बन्दा अकेह, मेदान, पादंग, पेकनबारु, पालेमबांग, जम्बी, बातम और बंदर लाम्पुंग.
- जावा के सभी प्राँत और शहर जैसे: बांडुंग, सुराबया, जकार्ता, सेरंग और योग्यकार्ता।
- कालीमन्तन द्वीप के दो प्राँत: पश्चिमी कालीमन्तन और मध्य कालीमन्तन। पोन्तियानाक, पलंगकर्या और सम्पित।
आईएएनए समय मंडल डेटाबेस में चिह्न है "एशिया/जकार्ता" और "एशिया/पोंतिआनक"।
मध्य इंडोनेशियाई समय
[संपादित करें]मध्य इंडोनेशियाई समय (इंडोनेशियाई: Waktu Indonesia Tengah; WITA) (यूटीसी+०८:००) निम्नलिखित स्थानों पर उपयोग किया जाता है।
- सुलावेसी द्वीप के सभी प्राँत और बड़े शहर जैसे: मकास्सर, मनादो, पालु और गोरोन्तालो।
- लेसर सुन्दा द्वीप के सभी प्राँत और बड़े शहर जैसे: डेनपसार, माताराम और कुपांग।
- कालीमन्तन द्वीप के तीन प्राँत: उत्तरी कालीमन्तन, पूर्वी कालीमन्तन और दक्षिण कालीमन्तन, शहर जैसे: बालीकपापन, बंजरमसीन और ताराकन।
आईएएनए समय मंडल में चिह्न है "एशिया/मकस्सर" या "Asia/Makassar"
पूर्वी इंडोनेशियाई समय
[संपादित करें]पूर्वी इंडोनेशियाई समय (इंडोनेशियाई: Waktu Indonesia Timur; WIT) (यूटीसी+०९:००) का निम्नलिखित स्थानों पर उपयोग किया जाता है।
- मालुकु द्वीपसमूह बड़े शहर: ऐम्बन शहर, टेर्नाटे शहर और तिदोर।
- पश्चिम पापुआ के सभी स्थान, बड़े शहर: जयापुरा, बिआक और मेराउके।
- पापुआ के सभी प्रांत, बड़े शहरों के साथ।
आईएएनए समय मंडल में चिह्न है "एशिया/जयापुरा" या "Asia/Jayapura".
ऐतिहासिक उपयोग
[संपादित करें]गुलामी काल और स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद कुछ वर्षों तक,[1] इंडोनेशिया में समय (डच ईस्ट इंडीज़]]) निम्न तरीकों से उपयोग होता था:
- उत्तरी सुमात्रा समय (यूटीसी+०६:३०), ऐकेह, पदंग और मेदन में उपयोग होता था।
- सुमात्रा समय (यूटीसी+०७:००), बेंगकुलु, पैलेमबांग और लैम्पुंग में उपयोग होता था।
- जावा समय (यूटीसी+०७:३०), जावा , बाली, मदुरा और कालीमन्तन में उपयोग होता था।
- सेलेब्स समय (यूटीसी+०८:००), सुलावेसी और लेसर सुन्दा द्वीप में उपयोग होता था।
- मोलुक्कन समय (यूटीसी+०८:३०), टेर्नाटे, नामलिआ, ऐम्बन और बंदा में उपयोग होता था।
- डच न्यू गिनी समय (यूटीसी+०९:००), डच न्यू गिनी में उपयोग होता था।
एक समय मंडल का प्रस्ताव
[संपादित करें]| दिनांक | घटना |
|---|---|
| 2012-03-12 | सहायक वाणिज्य मंत्री हत्ता राजासा ने रपट दी कि अनुसंधानों के अनुसार पूरे देश में एक समय मडंल का उपयोग करके देश खरबों रुपये बचा सकता है। [2] |
| 2012-05-26 | द जकार्ता पोस्ट ने 26 मई 2012 को रपट दी कि 28 अक्टूबर, 2012 से एक समय मंडल यूटीसी+08:00 का इस्तेमाल शुरू हो सकता है। [3] |
| 2012-08-31 | जकार्ता ग्लोब ने 31 अगस्त 2012 को रपट दी कि यह प्रस्ताव अभी रोक दिया गया है।[4] |
| 2013-01-30 | एक उपमंत्री ने कहा कि दो बार लागू ना हो पाने की वजह से अब यह प्रयोग खत्म कर दिया गया है: 17 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 28 अक्टूबर 2012 (युवा शपथ दिवस) [5] |
| 2013-02-09 | मंत्री ने बिना कोई तारीख बताये कहा कि इसे छोड़ा नहीं गया है।[6] |
आईएएनए समय मंडल डेटाबेस
[संपादित करें]आईएएनए समय मंडल डेटाबेस इंडोनेशिआ के लिये फ़ाइल (संचिका) ज़ोन.टैब में चार समय मंडल रखे हुए है।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]टिप्पणी
[संपादित करें]- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 14 जनवरी 2016.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से से 20 मई 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 14 जनवरी 2016.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". 4 मार्च 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 14 जनवरी 2016.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से से 18 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 14 जनवरी 2016.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से से 1 जून 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 14 जनवरी 2016.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 14 जनवरी 2016.