आसमानी नीला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(आसमानी से अनुप्रेषित)
आसमानी नीला
 
आम संकेतार्थ
पानी, आसमान
निर्देशांक के बारे में     रंग निर्देशांक
हेक्स#87CEEB
स्रोतX11 रंग के नाम

आसमानी नीला एक प्रकार का नीला रंग है। इस रंग का नामकरण आसमान से हुआ है।[1] सफेद रंग और नीला रंग मिलाने से आसमानी नीला रंग बनता है[2] इसमें में भी कई तरह की भिन्नता है और कोई एक 'आसमानी नीला' रंग नहीं कहा जा सकता है। जैसे कि एक हल्का आसमानी भी होता है। इस रंग का उपयोग प्रसिद्ध है और कई खेल की टीमों की वर्दी का यही रंग है।

उपयोग[संपादित करें]

अर्जेंटीना: अर्जेंटीना के झंडे में आसमानी नीला (स्पेनिश में सेलेस्टे) प्रमुख रंग है। इसके अलावा, अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को उनकी वर्दी पर सफेद और आसमानी नीली धारियों के कारण एल्बीसेलेस्टेस के रूप में जाना जाता है। यह रंग रग्बी, हॉकी, पोलो और वॉलीबॉल जैसे लोकप्रिय खेलों की राष्ट्रीय टीमों में प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाता है।

ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया की रग्बी लीग की टीम, न्यू साउथ वेल्स ब्लूज़ का मुख्य रंग आसमानी नीला है। ऐसा इसलिए क्योंकि न्यू साउथ वेल्स का आधिकारिक रंग आसमानी ही है।

यूनाइटेड किंगडम: मैनचेस्टर सिटी ने 1894 में आसमानी रंग को अपनी घरेलू जर्सी के मुख्य रंग के रूप में अपनाया और तब से उसी का उपयोग जारी है।[3] कोवेंट्री सिटी 1960 के दशक से आसमानी नीला प्राथमिक रंग के रूप में प्रयोग कर रहे हैं।[4]

उरुग्वे: उरुग्वे राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने 1910 से आसमानी नीली जर्सी ही पहनी है। राष्ट्रीय टीम का उपनाम ला सेलेस्टे है। अर्जेंटीना की तरह, उरुग्वे की कई क्लब टीमें अपनी वर्दी में आसमानी नीले रंग का उपयोग करती हैं, जैसे कि सी.ए. सेरो, मोंटेवीडियो सिटी टॉर्क, क्लब ओरिएंटल डे फुटबॉल और रोचा एफ.सी.।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "आसमान का रंग नीला क्यों, वजह जानते हैं आप?". आज तक. 14 नवम्बर 2022. अभिगमन तिथि 26 जून 2023.
  2. "आसमानी नीला रंग कैसा बनता है". 18 अगस्त 2023.
  3. "Manchester City". Historical Kits. अभिगमन तिथि 19 नवंबर 2020.
  4. "Coventry City". Historical Kits. अभिगमन तिथि 26 मई 2023.