सामग्री पर जाएँ

आशुतोष टंडन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आशुतोष टंडन

कैबिनेट मंत्री
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
22 मार्च 2017

राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी

आशुतोष टंडन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी के नेता the। वे "गोपाल जी" के नाम से भी लोकप्रिय हैं। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार में नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री हैं। इसके पहले वह तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री भी थे। वे भारतीय जनता पार्टी से लखनऊ पूर्व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक है। वे बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के बेटे हैं और 2013 में लखनऊ पूर्व सीट पर हुए उप-चुनाव में जीत हासिल करके पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। वर्ष 2012 के चुनाव में उन्होने लखनऊ उत्तर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था। श्री टंडन ने 1980 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया था। [1][2][3]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Lalji’s son from Lucknow East in BJP bypoll list Archived 2017-02-13 at the वेबैक मशीन (हिन्दी: लालजी टंडन के बेटे लखनऊ से पूर्व भाजपा बीपोल सूची में)
  2. "My Neta". Archived from the original on 13 फ़रवरी 2017. Retrieved 24 मार्च 2017.
  3. "बीजेपी ने आशुतोष टंडन पर फिर जताया भरोसा, उपचुनाव में जीतकर बने थे विधायक". Archived from the original on 25 मार्च 2017. Retrieved 24 मार्च 2017.