आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार और हत्या 2024
यह लेख एक ताज़ी घटना से प्रभावित हो सकता है। इस पृष्ठ पर दी गई जानकारी शीघ्र या कालान्तर (निकट या सुदूर भविष्य) में बदल सकती है जैसे-जैसे ताज़ी घटना की प्रगति हो। शुरूआती रिपोर्टें विश्वासनीयता मानदंडों के अनुरूप खराब हो सकती हैं। (अगस्त 2024) |
तिथि | अगस्त 9, 2024 |
---|---|
स्थान | आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, बेलगाछिया, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत |
Also known as | आर.जी. कर घटनाक्रम |
कारण | हत्या (बलात्कार और शोषण) |
मृत्यु | एक महिला परास्नातक डॉक्टर |
अभियुक्त | संजय रॉय |
आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार और हत्या 2024 9 अगस्त 2024 को, कोलकाता के राधागोविन्द कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुई एक घटना है जिसमें कॉलेज परिसर के सेमिनार हॉल में एक द्वितीय वर्ष के स्नातकोत्तर प्रशिक्षु (पीजीटी) डॉक्टर मृत पायी गयी।[1][2][3] बाद में पोस्टमार्टम से पुष्टि हुई कि उनके साथ बलात्कार किया गया था और उनकी हत्या कर दी गई थी।[4] इस घटना से काफी आक्रोश फैला और देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुए, जिसमें गहन जांच की मांग की गई है और साथ ही भारत में डॉक्टरों की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए गए।[5]
12 अगस्त 2024 को, फ़ेडरेशन ऑफ़ रेज़िडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फ़ोर्डा) ने अस्पतालों में वैकल्पिक सेवाओं के राष्ट्रव्यापी निलंबन की घोषणा की। 13 अगस्त 2024 को, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने अब तक की जांच पर असंतोष व्यक्त करते हुए राज्य पुलिस को मामले को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने के लिए कहा।[6] उन्होंने यह भी आशंका जताई कि यदि राज्य पुलिस अपनी जांच जारी रखेगी तो सुबूत नष्ट हो सकते हैं।[7]
-
पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन कर रहे लोग।
15 अगस्त 2024 को, बड़ी भीड़ द्वारा अस्पताल में तोड़फोड़ की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसमें कई लोगों का मानना था कि यह सबूत नष्ट करने के लिए अस्पताल और राज्य सरकार द्वारा [8] एक सुनियोजित कदम था।[9]
विरोध प्रदर्शन और हड़तालें
[संपादित करें]इस घटना को मीडिया द्वारा भारत में व्यापक रूप से कवर किया गया और जिससे पूरे देश में विशेष रूप से चिकित्सा समुदाय के भीतर ओर आक्रोश फैल गया, क्योंकि छात्र संघों और मृतक के सहकर्मियों ने न्याय और परिसर के भीतर बेहतर सुरक्षा उपायों की मांग की है।[10]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "What happened to Dr Moumita Debnath at R. G. Kar Medical College?". Hindi Patrika (in Hindi). Retrieved 2024-08-14.
{{cite web}}
: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ "Woman trainee doctor found dead in seminar hall of Kolkata hospital". India Today (in अंग्रेज़ी). 2024-08-09. Retrieved 2024-08-14.
- ↑ "Body of female post-graduate trainee doctor found in prominent Kolkata hospital". PTI. Deccan Herald. Archived from the original on 11 August 2024. Retrieved 11 August 2024.
- ↑ "कोलकाता रेप-मर्डर केस, मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़: 1000 लोग अंदर घुसे, फ़र्नीचर-मशीनें उठाकर फेंकी; CCTV तोड़े; पुलिस बोली- क्राइम सीन सुरक्षित". Dainik Bhaskar. 15 August 2024. Retrieved 15 August 2024.
- ↑ "Woman trainee doctor found dead in seminar hall of Kolkata hospital". India Today (in अंग्रेज़ी). 2024-08-09. Retrieved 2024-08-14.
- ↑ Singh, Ratna (2024-08-13). "R. G. Kar Medical College rape and murder case: Calcutta High Court orders CBI Probe". Bar and Bench - Indian Legal news (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2024-08-14.
- ↑ "Why Kolkata Doctor's Rape-Murder Case Went To CBI: Court's Tough Remarks".
- ↑ "R G Kar Hospital Incident : ममता बनर्जी द्वारा भेजे गए 'टीएमसी के गुंडों' ने अस्पताल में की तोड़फोड़, बीजेपी का बड़ा आरोप". Prabhat Khabar. 15 August 2024. Retrieved 15 August 2024.
- ↑ "Kolkata Death Case: उपद्रवियों ने आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज में की तोड़फोड़, पुलिस पर किया पथराव, रेप-मर्डर पर भारी बवाल". Moneycontrol Hindi. 15 August 2024. Retrieved 15 August 2024.
- ↑ "Kolkata doctor rape-murder case: All you need to know". Deccan Herald. 16 August 2024. Archived from the original on 13 August 2024. Retrieved 15 August 2024.