सामग्री पर जाएँ

आर्जू राणा देउबा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
माननीय
आरजु राणा देउवा
PhD
Dr.Arzu Rana Deuba

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
22 December 2022
चुनाव-क्षेत्र पार्टी सूची (नेपाली कांग्रेस)

पद बहाल
20082017

जन्म 26 जनवरी 1962 (1962-01-26) (आयु 64)
पाटन, नेपाल
राष्ट्रीयता नेपाली
राजनीतिक दल नेपाली कांग्रेस
जीवन संगी शेर बहादुर देउवा
शैक्षिक सम्बद्धता हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय

आरज़ू राणा देउवा[1] नेपाल की नेपाली कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं।[2](जन्म: २६ जनवरी १९६२) एक नेपाली राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने पूर्व में नेपाल की विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया है। उन्होंने अगस्त २०२३[3] से जुलाई २०२४ तक कृषि, सहकारी तथा प्राकृतिक संसाधन संबंधी संसदीय समिति की अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।[4]

डॉ. देउवा ने १९९६ में नेपाली कांग्रेस से सदस्यता ग्रहण की और दिसंबर २०१० में पार्टी की केंद्रीय समिति की सदस्य के रूप में चुनी गईं। २०२२ के नेपाली आम चुनाव में उन्हें खास समुदाय श्रेणी [5]से आनुपातिक प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित किया गया। वे नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा की पत्नी हैं।

संविधान निर्माण के दौरान, देउवा ने महिलाओं के अधिकार, प्रजनन अधिकार, समान नागरिकता अधिकार, संपत्ति अधिकार, महिलाओं के प्रति हिंसा, और समान राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दों को आगे बढ़ाया।

वे संविधान निर्माण समिति की सदस्य रह चुकी हैं और महिला सांसद समन्वय समिति की अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। देउवा ने नेपाल में कई गैर-सरकारी संगठनों की स्थापना की है, जिनमें RUWDUC,[6] Saathi,[7]SMNF[8],और SAMANTA शामिल हैं — जो सामाजिक और लैंगिक समानता पर आधारित एक शोध संस्थान है।

इसके अतिरिक्त, वे IUCN के लिए दक्षिण और पूर्व एशिया की निर्वाचित क्षेत्रीय परिषद सदस्य रह चुकी हैं और कई बोर्डों में भी शामिल हैं, जिनमें Ipas और महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट फॉर एजुकेशन फॉर पीस एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट शामिल हैं।

देउबा ने पद्मकन्या कॉलेज, बागमती प्रदेश से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, भारत से मास्टर्स की डिग्री हासिल की और १९९० में संगठनात्मक मनोविज्ञान (Organizational Psychology) में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की। [9]

राजनीतिक कैरियर

[संपादित करें]
Minister of Foreign Affairs (Nepal) Arzu Rana Deuba sitting with Prime Minister of India Narendra Modi on 19th August 2024
आरज़ू राणा देउबा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ

देउबा १९९६ [2] से नेपाली कांग्रेस पार्टी की सदस्य रही हैं। २००० से वे पार्टी के सम्मेलन और केंद्रीय नेतृत्व मतदान समिति की सदस्य रही हैं। वे संविधान सभा और नेपाल की संसद की सदस्य के रूप में दस वर्षों (२००८–२०१७) तक कार्यरत रही हैं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और प्रतिनिधित्व से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों पर व्यापक रूप से कार्य किया।

सामाजिक कार्य

[संपादित करें]

देउबा ने नेपाल में महिलाओं और बच्चों के लिए कई गैर-सरकारी संगठनों (NGO) की स्थापना की है, जिनमें साथी (१९९२), ग्रामीण महिला विकास एवं एकता केंद्र (१९९५), सेफ मदरहुड नेटवर्क फेडरेशन (१९९६), और समानता – सामाजिक एवं लैंगिक समानता संस्थान (१९९७)[10] शामिल हैं।

पारिवारिक जीवन

[संपादित करें]

उनका वैवाहिक सम्बन्ध नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री एवं नेपाली कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष श्री शेरबहादुर देउवा[11] से है। इनका एक पुत्र है, जिनका नाम जयवीर सिंह देउवा है। वे नेपाल के शाही राणा परिवार से संबंध रखती हैं तथा श्री ३ जुद्ध शमशेर जंग बहादुर राणा [12]की पोती हैं।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Profile of Dr. Arzu Rana Deuba Archived 2009-10-16 at the वेबैक मशीन
  2. 1 2 "NepaliCongress.org- Nepali Congress Official website | Political party of Nepal". www.nepalicongress.org. अभिगमन तिथि: 2020-03-06.
  3. "NepaliCongress.org- Nepali Congress Official website | Political party of Nepal". www.nepalicongress.org. अभिगमन तिथि: 2020-03-06.
  4. https://hr.parliament.gov.np/np/committees/Agriculture-Cooperative-And-Natural-Resources-Committee
  5. "Election Commission Nepal" (PDF). अभिगमन तिथि: 2022-12-20.
  6. "RUWDUC Kathmandu – "Unity For Women's Empowerment"" (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2020-03-06.
  7. "Saathi – Create violence free homes and society where women and children can live a life of dignity" (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2020-03-06.
  8. "Safe Motherhood Network Federation Nepal". www.safemotherhood.org.np. अभिगमन तिथि: 2020-03-06.[मृत कड़ियाँ]
  9. Arzu Deuba elected IUCN councillor Archived 21 नवम्बर 2008 at the वेबैक मशीन
  10. "OnlineWomen: Nepal". www.onlinewomeninpolitics.org. मूल से से 28 March 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2020-03-06.
  11. "शेर बहादुर देउवा", विकिपीडिया, 2023-01-26, अभिगमन तिथि: 2023-02-16
  12. "Juddha Shumsher Jung Bahadur Rana", Wikipedia (अंग्रेज़ी भाषा में), 2022-08-17, अभिगमन तिथि: 2023-02-16