आर्कटिक द्वीपसमूह
![]() आर्कटिक द्वीपसमूह का ध्रुवीय प्रक्षेपण मानचित्र | |
![]() | |
भूगोल | |
---|---|
अवस्थिति | उत्तरी कनाडा |
निर्देशांक | 75°N 90°W / 75°N 90°Wनिर्देशांक: 75°N 90°W / 75°N 90°W |
द्वीप संख्या | 36,563 |
मुख्य द्वीप | बैफ़िन द्वीप, विक्टोरिया द्वीप, एल्ज़्मेयर द्वीप |
क्षेत्रफल | 14,07,770 km2 (5,43,543 sq mi) |
प्रशासन | |
कनाडा | |
क्षेत्र और प्रांत | नूनावूत नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ युकोन न्यूफ़नलैण्ड और लैब्राडोर |
बृहतम बस्ती | इकालुइट, नुनावुत (pop. 7,429) |
जनसांख्यिकी | |
जनसंख्या | 23,073 (2021) |
जन घनत्व | 0.0098 /km2 (0.0254 /sq mi) |
आर्कटिक द्वीपसमूह जिसे कनाडाई आर्कटिक द्वीपसमूह के नाम से भी जाना जाता है कनाडा महाद्वीपीय मुख्य भूमि के उत्तर में स्थित एक द्वीपसमूह है।[1] इसमें ग्रीनलैंड (डेनमार्क का एक स्वायत्त क्षेत्र जो द्वीपसमूह के संयुक्त क्षेत्र से बहुत बड़ा है) और आइसलैंड (एक स्वतंत्र देश) शामिल नहीं हैं।
आर्कटिक द्वीपसमूह उत्तरी अमेरिका के उत्तरी छोर पर स्थित और लगभग 1,424,500 वर्ग किमी (550,000 वर्ग मील) में फैला हुआ है। आर्कटिक महासागर से घिरा 36,563 द्वीपों का यह समूह उत्तरी कनाडा के अधिकांश भाग मुख्य रूप से नूनावूत और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों को शामिल करता है।[2] द्वीपसमूह पर जलवायु परिवर्तन के कुछ प्रभाव दिख रहे हैं और कंप्यूटर के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार यहां पिघलने से 2100 तक समुद्र के स्तर में 3.5 सेमी (1.4 इंच) की वृद्धि होगी।
इतिहास
[संपादित करें]लगभग 2500 ईसा पूर्व में प्रथम मानव पैलियो-एस्किमोस कनाडा की मुख्य भूमि से इस द्वीपसमूह में आये। 1000 और 1500 ई. के बीच इनका स्थान थुले लोगों ने ले लिया जो आज के इनुइत के पूर्वज हैं। ब्रिटिश आर्कटिक क्षेत्रों पर ब्रिटिश दावे 1570 के दशक में मार्टिन फ्रोबिशर द्वारा किये गये अन्वेषणों पर आधारित थे। कनाडा की संप्रभुता (1870-80) केवल द्वीप भागों पर ही थी जो फ़ॉक्स बेसिन, हडसन खाड़ी और हडसन जलसन्धि में गिरते थे। इन द्वीपों पर कनाडा की संप्रभुता 1880 में स्थापित हो गयी जब ब्रिटेन ने इन्हें कनाडा को सौंप दिया।[3]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "आर्कटिक आर्किपेलागो". ब्रिटानिका (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 30 जनवरी 2025.
- ↑ "आर्कटिक आर्किपेलागो". द कैनेडियन इनसाइक्लोपीडिया (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 29 जनवरी 2025.
- ↑ "कनाडा". वर्ल्ड स्टेट्समैन. अभिगमन तिथि 29 जनवरी 2025.