आरोग्य सेतु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आरोग्य सेतु
आरोग्य सेतु का प्रतीक
आरोग्य सेतु का प्रतीक
उपयोगकर्ता पंजीकरण पृष्ठ का स्क्रीनशॉट
उपयोगकर्ता पंजीकरण पृष्ठ का स्क्रीनशॉट
डेवलपर राष्ट्रीय सूचना विकास केन्द्र, भारत सरकार
पहला संस्करण अप्रैल 2020; 4 वर्ष पूर्व (2020-04)
आखिरी संस्करण

1.2.2 (एंड्रॉएड)[1]
1.8 (आइफोन)[2]

/ 31 मई 2020; 3 वर्ष पूर्व (2020-05-31) (एंड्रॉएड)
18 मई 2020; 3 वर्ष पूर्व (2020-05-18) (आइफोन)
प्रोग्रामिंग भाषा कोटलिन और जावा
ऑपरेटिंग सिस्टम
आकार 4.0MB (एंड्रॉएड एप).
भाषा हिंदी
अंग्रेजी
तमिल
तेलुगु
कन्नड़
मलयालम
पंजाबी
बंगाली
ओडिया
गुजराती
मराठी
असमिया
प्रकार स्वास्थ्य सेवा
लाइसेंस अपाचे लाइसेंस 2.0
वेबसाइट www.aarogyasetu.gov.in

आरोग्य सेतु राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित एक COVID -19 (कोरोनावायरस रोग 2019) ट्रैकिंग मोबाइल एप्लिकेशन है जो भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आता है।[3]

इस ऐप का उद्देश्य कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता फैलाना और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को भारत के लोगों से जोड़ना है। यह एक ट्रैकिंग ऐप है जो कोरोना वायरस संक्रमण को ट्रैक करने के लिए स्मार्टफोन के जीपीएस और ब्लूटूथ सुविधाओं का उपयोग करता है। आरोग्य सेतु ऐप एंड्रॉइड और आईओएस मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध है। [4]

विशेषताएं[संपादित करें]

आरोग्य सेतु के चार खंड हैं
  1. आपकी स्थिति (उपयोगकर्ता के लिए COVID -19 प्राप्त करने का जोखिम बताती है),
  2. स्व-आकलन (सेल्फ-असेसमेंट) (उपयोगकर्ता को संक्रमित होने के जोखिम की जानकारी देता है),
  3. COVID -19 अपडेट (स्थानीय और राष्ट्रीय COVID-19 मामलों पर अपडेट देता है) और
  4. ई-पास (यदि ई-पास के लिए आवेदन किया जाता है, तो यह उपलब्ध होगा)।
  5. बताता है कि उपयोगकर्ता से 500 मीटर, 1 किमी, 2 किमी, 5 किमी और 10 किमी के दायरे में कितने कोविड-19 पॉजिटिव केस होने की संभावना है।

प्रतिक्रिया[संपादित करें]

लॉन्च होने के केवल तीन दिनों में तीन मिलियन से अधिक डाउनलोड के साथ, आरोग्य सेतु सरकारी ऐप के बीच सबसे लोकप्रिय ऐप बन गया है। यह दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला मोबाइल ऐप है, जिसे केवल ६ अप्रैल, २०२० को जारी किया गया था। केवल 20 दिनों में लगभग 20 मिलियन उपयोगकर्ता हो गए।[5][6]

२५ देशों में लॉन्च किए गए कोरोनावायरस कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग ऐप का विश्लेषण करने के बाद MIT टेक्नोलॉजी रिव्यू ने आरोग्य सेतु ऐप को 5 में से 2 स्टार दिए।[7]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Latest version on Google Play Store". मूल से 9 मई 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जून 2020.
  2. "Latest verison on Apple App Store". मूल से 11 मई 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जून 2020.
  3. "कोरोना वायरस: आरोग्य सेतु ऐप क्या हर किसी को डाउनलोड करना अनिवार्य है?". bbc.com. अभिगमन तिथि 2 मई 2020.
  4. "Govt launches 'Aarogya Setu', a coronavirus tracker app: All you need to know". Livemint (अंग्रेज़ी में). 2020-04-02. मूल से 2 मई 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-04-05.
  5. "Aarogya Setu App Crosses 5 Million Installs in 3 Days". NDTV Gadgets 360 (अंग्रेज़ी में). मूल से 11 अप्रैल 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-04-05.
  6. Bureau, ABP News (2020-04-04). "Coronavirus India: Govt's 'Aarogya Setu' App Crosses 5 Million Downloads in 3 Days". news.abplive.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 18 मई 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-04-05.
  7. "Aarogya Setu App Gets Just 2 Out of 5 stars in MIT Technology Review for COVID Contact Tracing Apps". Network 18 Media. 12 May 2020. मूल से 12 मई 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 May 2020.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]