आयरलैंड का दूतावास, नई दिल्ली
| आयरिश दूतावास, नई दिल्ली | |
|---|---|
| पता | थापर हाउस, 124, जनपथ रोड, कनौट प्लेस, नई दिल्ली, 110001 |
| निर्देशक | 28°37′29″N 77°13′04″E / 28.6247788°N 77.2177238°E |
| प्रारंभ | 1964 |
| राजदूत | केविन केली |
| क्षेत्राधिकार | |
| जालस्थल | औपचारिक जालस्थल |
नई दिल्ली में आयरिश गणराज्य का दूतावास, आयरलैंड का भारत के राजनयिक मिशनों मे से प्राथमिक मिशन है।[1][2] वर्तमान राजदूत केविन केली हैं।[3]
मुख्य दूतावास के अलावा, आयरलैंड का मुंबई में महावाणिज्य दूतावास[4] और बैंगलोर, चेन्नई, कोलकाता में भी मानद कंसोल हैं।[4]
इतिहास
[संपादित करें]10 जनवरी 1949 में भारत और आयरलैंड ने अपने औपचारिक द्विपक्षीय संबंध स्थापित करने के तीन वर्ष बाद, भारत की ओर से आयरलैंड की राजधानी डबलिन में अपना दूतावास 1951 में स्थापित किया। तेरह वर्ष के बाद, आयरलैंड की ओर से 1964 दिल्ली में दूतावास खोला।[4][2]
2019 में आयरलैंड ने भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अपना नवीनतम राजनयिक मिशन प्रारंभ किया जो की एक महावाणिज्य दूतावास था।[5]
दूतावास कई दशकों से मलचा मार्ग, लोदी रोड पर स्थित था जिसे अगस्त 2026 में वर्तमान स्थान थापर हाउस, कनौट प्लेस में स्थानांतरित किया गया।[4]
सकारात्मक और गर्मजोशी संबंध होने के बावजूद आयरलैंड में रह रहे भारतीय मूल के नागरिक एवं अन्य भारतीय समुदाय पर आयरलैंड के नागरिकों द्वारा घृणित-अपराध एवं भेदभाव के हमले के चलते दोनो देशों के रिश्तों मे कड़वाहट आई थी;[6][7] डबलिन में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए सतर्कता का संदेश जारी किया,[8] एवं नई दिल्ली में आयरिश दूतावास ने भी ऐसे हमलों से संभालने और सुरक्षा का आश्वासन किया।[9][10]
2026 में पहलगाम हमले की पहली वर्षगांठ पर आयरिश दूतावास ने अपने देश और यूरोपीय संघ की ओर से निंदा एवं संवेदना का संदेश प्रस्तुत किया गया।[11]
राजदूत
[संपादित करें]| # | नाम | कार्यकाल | संदर्भ |
|---|---|---|---|
| 1. | विलियम वॉर्नॉक | 1964-1967 | |
| 2. | वैलेन्टीन आयर्मौंन्गर | 1968-1972 | |
| 3. | डेनिस ए. होम्स | 1972-1976 | |
| 4. | फ्रांसिस ए. कौफी | 1977-1980 | |
| 5. | बर्नेड मेक्ह्यू | 1981-1985 | |
| 6. | पौल डी. डेमप्सी | 1986-1990 | |
| 7. | मारग्रेट हेनेसी | 1991-1994 | |
| 8. | जेम्स फ्लैविन | 1995-1998 | |
| 9. | फिलिप मेक्डोनाह | 1999-2003 | |
| 10. | केरेन डोलिंग | 2004-2008 | |
| 11. | केनेथ थॉम्पसन | 2009-2012 | |
| 12. | फीललिम मेक्लाफ़्लिन | 2012-2016 | |
| 13. | ब्रायन मेक्एल्डफ | 2016-2019 | |
| 14. | ब्रेंडन वॉर्ड | 2019-2023 | [4] |
यह भी देखें
[संपादित करें]संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Embassy Of Ireland, India | Ireland.ie | Ireland.ie". www.ireland.ie. अभिगमन तिथि: 2026-08-21.
- 1 2 "Press Release: Celebrating 75 Years of Diplomatic Relations between Ireland and India | Ireland.ie". www.ireland.ie. अभिगमन तिथि: 2026-08-21.
- ↑ "Ambassador – Irish Embassy in New Delhi, India". www.ireland.ie. अभिगमन तिथि: 2026-08-21.
- 1 2 3 4 5 "Embassy History | Embassy of Ireland, India | Ireland.ie | Ireland.ie". www.ireland.ie. अभिगमन तिथि: 2026-08-21.
- ↑ "Consulate General of Ireland, Mumbai | Ireland.ie | Ireland.ie". www.ireland.ie. अभिगमन तिथि: 2026-08-21.
- ↑ "India Summons Irish Envoy Over Abortion Controversy". Voice of America (अंग्रेज़ी भाषा में). 2012-11-16. अभिगमन तिथि: 2026-08-21.
- ↑ Brophy, Daragh (2017-03-15). "Murder investigation launched into death of Irish woman in India". TheJournal.ie (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-08-21.
- ↑ "Attacks on Indians rise in Ireland: 'Avoid deserted areas, especially in odd hours,' says Indian embassy after racist assault in Dublin". The Times of India. 2025-08-01. आईएसएसएन 0971-8257. अभिगमन तिथि: 2026-08-21.
- ↑ नायर, सिद्धार्थ. "Irish Embassy condemns recent attacks on Indian citizens". www.awazthevoice.in (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-08-21.
- ↑ "Racism won't win: Ireland vows action after assault on Indians". India Today (अंग्रेज़ी भाषा में). 2025-08-09. अभिगमन तिथि: 2026-08-21.
- ↑ "European Union Statement on the Terrorist Attack in Pahalgam | Ireland.ie". www.ireland.ie. अभिगमन तिथि: 2026-08-21.