आमवात
दिखावट
आमवात या रूमेटीज्म (Rheumatism या rheumatic disorders) शरीर की वह दशा है जिसमें जोड़ों में लगातार दर्द बना रहता है। आमवात किसी एक रोग का नाम नहीं है बल्कि इसके अन्तर्गत २०० से अधिक स्थितियाँ (लक्षण) समाहित हैं। आजकल इन सभी रोगों को १० मुख्य श्रेणियोँ में बाँटा जाता है [1] जो निम्नलिखित हैं-
- विसरित संयोजी ऊतक रोग (Diffuse connective tissue diseases)
- रूमेटॉइड संधिशोथ (Rheumatoid arthritis)
- बाल संधिशोथ (Juvenile arthritis)