आमला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आमला
Amla
{{{type}}}
आमला is located in मध्य प्रदेश
आमला
आमला
मध्य प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 21°55′26″N 78°07′41″E / 21.924°N 78.128°E / 21.924; 78.128निर्देशांक: 21°55′26″N 78°07′41″E / 21.924°N 78.128°E / 21.924; 78.128
ज़िलाबैतूल ज़िला
प्रान्तमध्य प्रदेश
देश भारत
ऊँचाई737 मी (2,418 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल30,215
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

आमला (Amla) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के बैतूल ज़िले में स्थित एक नगर है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

बोड़खी एवं आमला टाउन नामक यहां के मुख्य बाजार हैं; रेलवे स्टेशन से २० कि.मी दूर स्थित पचामा नामक एक जल-प्रपात भी दर्शनीय है। यहां कई सरकारी एवं निजी विद्यालय एवं महाविद्यालय भी हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं: गवर्नमेंट कॉलेज, नंदकिशोर पटेल महाविद्यालय, आमला केन्द्रीय विद्यालय, आमला; आमला राजकीय उच्च विद्यालय; [सबसे बड़ा स्कूल] स्वर्ग हायर सेकेंडरी स्कूल, आमला, लाइफ कैरियर स्कूल, गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल; ठाकुर इंदल सिंह गर्ल्स कॉलेज ; महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय, जबलपुर से संबद्ध भारतीय कम्प्यूटर विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान; जवाहर लाल नेहरू कॉलेज और गवर्नमेंट कॉलेज, आदि।

गोविन्द कालोनी के निकटस्थ एक हनुमान मन्दिर अति प्राचीन माना जाता है। इसके अलावा रेणुका माता का एक बड़ा मन्दिर छावल में है एवम् इसके निकट ही बौद्ध कालीन प्राचीन अवशेष भी देखने को मिलते है। तथा यहाँ भीमनगर में स्थित करुणा बौद्ध-विहार है जो कि देखने में अति रमणीय लगता हैं जहाँ पर देश-विदेश के भिक्षुओ का आना-जाना लगा रहता हैं।

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

2011 के अनुसार  भारतीय जनगणना अनुसा,[3] आमला की कुल जनसंख्या ३०,२१५ है। इसमें ५१.५०% पुरुष एवं ४८.५% स्त्रियां हैं। आमला की औसत साक्षरता दर ७९.७८% है जो राष्ट्रीय दर ६४.८४% से १४.९४% अधिक है। यहां की १२% जनसंख्या ७ वर्ष की आयु से नीचे की है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh Archived 2019-07-03 at the वेबैक मशीन," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172
  2. "Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293
  3. "Census of India 2001: Data from the 2001 Census, including cities, villages and towns (Provisional)". Census Commission of India. मूल से 16 जून 2004 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-11-01.