आप के आ जाने से
आप के आ जाने से | |
---|---|
![]() | |
शैली | नाटक |
निर्माण का देश | भारत |
भाषा(एं) | हिन्दी |
सत्र संख्या | 1 |
प्रकरणों की संख्या | 359 |
निर्माण | |
स्थल | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
कैमरा सेटअप | बहु-कैमरा |
प्रसारण अवधि | लगभग 22 मिनट |
प्रसारण | |
मूल चैनल | ज़ी टीवी |
मूल प्रसारण | जनवरी 15, 2018 | – वर्तमान
आप के आ जाने से एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण ज़ी टीवी में 15 जनवरी 2018 से शुरू हुआ। इसमें सुहासी धामी और करन जोटवानी मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
अनुक्रम
कहानी[संपादित करें]
ये कहानी वेदिका (सुहासी धामी) और साहिल (करन जोटवानी) की है। साहिल अग्रवाल एक 24 साल का खुले दिल का लड़का है, जिसे 42 साल की विधवा, वेदिका माथुर से प्यार हो जाता है। वो जब वेदिका से अपने प्यार का इकरार करता है तो वेदिका परिवार वालों के विरोध और समाज के कारण फंस कर रह जाती है।
जब उन दोनों की शादी होने वाली होती है, तब वेदिका अपने जगह कम उम्र की निधि को ले आती है, जिसे साहिल के परिवार वाले बहू के रूप में चाहते थे। जब साहिल को पता चलता है कि वो वेदिका नहीं, बल्कि निधि है तो वो उखड़ सा जाता है और निधि को अपनी पत्नी मानने से इंकार कर देता है। इस धोके के कारण वो बड़ी अम्मा से भी नफरत करने लगता है।
निधि बस साहिल के पैसों के लिए उससे शादी किए रहती है और साहिल के उसे पत्नी न मानने पर वो उसके अच्छे दोस्त, करन के शराब के नशे का फायदा उठा कर उसके साथ सो जाती है और उसके बच्चे की माँ बन जाती है। वो ये दावा करती है कि इस बच्चे का बाप साहिल ही है।
कलाकार[संपादित करें]
- सुहासी धामी - वेदिका
- करन जोटवानी - साहिल अग्रवाल
- प्रियंका पुरोहित - भूमि (साहिल की दूसरी पत्नी)