आदेश की एकता

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

किसी कार्य को करने का निर्देश उसके लिए निर्धारित केवल एक व्यक्ति (या कमाण्डर) से ही आना चाहिए। इसे ही समादेश एकलता या आदेश की एकता (Unity of command) कहते हैं। कार्य करने से सम्बन्धित आदेश अलग-अलग लोगों से आने पर बहुत सी समस्याएँ उठ खड़ी होतीं हैं। अमेरिकी सेना के संयुक्त अभियान से सम्बन्धित १२ सिद्धान्तों में से एक सिद्धान्त 'आदेश की एकता' भी है।