आदित्य देव

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आदित्य 'रोमियो' देव
जन्म 01 नवम्बर 1988
फगवाड़ा, भारत
मौत सितम्बर 13, 2012(2012-09-13) (उम्र 23)
जालंधर, भारत
पेशा बॉडी बिल्डर, कलाकार
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

आदित्य देव (१ नवम्बर १९८८; १३ सितम्बर २०१२) जिन्हें रोमियो के नाम से भी जाना जाता था, एक भारतीय बॉडी बिल्डर, डांसर, एवं कलाकार थे। गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकार्ड के अनुसार वें विश्व के पहले सबसे छोटे बॉडी बिल्डर थे, जिनकी शरीर की लम्बाई मात्र दो फीट नौ इंच था। [1][2]

परिचय[संपादित करें]

वर्ष २००६ में रोमियो का नाम दुनिया के सबसे छोटे बॉडी बिल्डर के रूप में लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में अंकित किया गया था। एक बॉडी बिल्डर होने के अलावा रोमियो को एक डांसर के रूप में भी जाना जाता था। रोमियो ने देश-विदेश की कई टीवी चैनलों पर अपनी डांस और बॉडी बिल्डिंग प्रतिभा की प्रस्तुति प्रदर्शित की थी। आदित्य की जिंदगी पर ब्रिटेन में फिल्म का भी निर्माण किया गया था।[3][4]

मृत्यु[संपादित करें]

१३ सितम्बर २०१२ को २३ साल की उम्र में जालंधर के एक निजी अस्पताल में ब्रेन हैमरेज से रोमियो की मौत हो गई।[5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Romeo Dev, the world's smallest bodybuilder - [[टेलीग्राफ]]". मूल से 3 अप्रैल 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अप्रैल 2008.
  2. "Mini-muscleman: Meet the world's smallest bodybuilder | [[डेली मेल]]". मूल से 5 दिसंबर 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 फ़रवरी 2017.
  3. "World's Smallest Bodybuilder Dies at Age 23". ABC News. 13 September 2012. मूल से 24 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 फ़रवरी 2017.
  4. "FOXNews.com - World's Smallest Bodybuilder, Aditya 'Romeo' Dev of India, Causing Huge Stir - International News | News of the World | Middle East News | Europe News". मूल से 18 सितंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 फ़रवरी 2017.
  5. "दो फीट नौ इंच का 'रोमियो', दुनिया कभी नहीं भूल पाएगी इनको..." दैनिक भास्कर. सितम्बर 15, 2012.