आठ हज़ारी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(आठ-हज़ारी से अनुप्रेषित)
विश्व के 14 आठ हज़ारी पर्वत

आठ हजारी अर्थात् समुद्र सतह से 8000 मी. से भी ऊँचे पर्वत। दुनिया में 8000 (26,247 फिट) से भी ऊँचे 14 पर्वत हैं और ये सारे के सारे एशिया के हिमालय और काराकोरम पर्वत शृंखला में स्थित हैं।

आठ हजारी पर्वत पर सबसे पहले अल्बर्ट एफ. मम्मेरी और जे नॉरमन कोली ने काश्मिर क्षेत्र (वर्तमान में गिल्गित-बल्टिस्टान, पाकिस्तान) के नंगा पर्वत पर 1895 में आरोहण के लिए रिकार्ड दर्ज कराया; पर यह अभियान असफल रहा क्योंकि आरोहण करते समय हिमस्खलन के कारण मम्मेरी और दो गोरखा, रघुबीर और गोमन सिंह मारे गये।

आठ हजारी पर्वत पर प्रथम सफल आरोहण का रिकार्ड मौरिस हेरजोग और लुईस लाचेनल द्बारा दर्ज कराया गया। जो अन्नपुर्णा पर्वत के शिखर पर 3 जून 1950 को पहुँचे थे।


चौदहों आठ हजारी पर आरोहण करने वाला प्रथम व्यक्ति हैं रेनहोल्ड मेसनर। उन्होने य़ह साहस भरा काम 16 अक्टुबर 1986 को पूरा किया। एक साल बाद 1987 में, जेरी कुकुज्का दुसरे व्यक्ति बने जिन्होने यह काम पूरा किया। मेसनर ने आठ हजारी के चौदहों चोटी पर बिना ऑक्सीजन संपुरक के आरोहण किया था। यह साहस भरा काम नौ वर्षों तक कोई दूसरा व्यक्ति नहीं कर पाया था बाद में इनहर्ड लोरेटन ने 1995 में यह काम कर दिखाया। 2011 के तथ्यांक अनुसार कुल 26 व्यक्ति 14 शिखर पर बिना किसी विवाद के आरोहण का साहस भरा काम कर चुके हैं। यह एक बहुत ही खतरनाक साहस भरा काम है; अब तक चार व्यक्ति इस लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य में मारे जा चुके हैं। नेपाल के फुर्बा ताशी आठ-हजारी पर्वत पर सबसे अधिक आरोहण करने का लक्ष्य प्राप्त कर चुके हैं, वह 1998 से 2011 के बीच 26 बार आरोहण कर चुके हैं। जुएनिटो ओयरजाबल दुसरे ऐसे व्यक्ति हैं जो आठ-हजारी पर सबसे अधिक 25 बार 1985 से 2011 के बीच आरोहण कर चुके हैं। सबसे अधिक आरोही जो आठ-हजारी पर आरोहण कर चुके हैं इटली से हैं, उसके बाद क्रमश: दक्षिण कोरिया से 5 आरोही, कजाकिस्तान से 4 आरोही, पोलैंड और स्पेन से 3 आरोही हैं, इन में से हर एक ने “हिमालय के ताज” को पूरा किया है। प्रथम महिला जिन्होने चौदहों आठ-हजारी के शिखर को छुने का दावा किया है वह हैं दक्षिण कोरिया कि ओह युन-सुन, उनके अनुसार 27 अप्रैल 2010 को अन्नपुर्णा का आरोहण करते हुए उन्होने आठ-हजारी के शृंखला को पूरा किया था। इस दावे पर कई समुहों ने शंका उत्पन्न किया है और कोरिया युरोपिय पर्वतिय क्षेत्रिय संघ (Korean Alpine Federation) (KAF) ने कंचनजंघा 2009 के दावे का “असंभवत:” उद्-घोष किया।

आठ हजारी पर्वतों की सूची[1][2][संपादित करें]

शिखर उंचाई
graph
स्थिति प्रथम आरोहण प्रथम आरोही शीत ऋतु में प्रथम आरोहण शीत ऋतु के प्रथम आरोही आरोहण सम्ख्या
graph
मृत्यु (संख्या) मृत्यु दर
graph
मृत्यु दर
१९९० के पूर्व*
graph
मृत्यु दर
1990 - 2003*
graph change
एवरेस्ट 8848 m (29,029 ft) चीनी जनवादी गणराज्यचीन/
नेपालनेपाल
29 मई 1953 न्यूज़ीलैंड एडमंड हिलेरी
नेपालभारततेन्जिंग नॉरगे
17 Feb 1980
पोलैंड कृजीस्जटोफ विलिश्की
पोलैंड लेश्जेक शिची
3684 210 5.70% 37% 4.4%
के२ 8611 m (28,251 ft) भारतभारत/
चीनी जनवादी गणराज्यचीन[3]
31 Jul 1954 इटली एचिले कोमपागनोनी
इटली लीनो लसडेली
284 66 23.24% 41% 19.7%
कंचनजंघा 8586 m (28,169 ft) नेपालनेपाल/
भारतभारत
25 मई 1955 यूनाइटेड किंगडम जोर्ज बेन्ड
यूनाइटेड किंगडम जो ब्राउन
11 Jan 1986 पोलैंड कृजीस्जटोफ विलिश्की
पोलैंड ज़ेरजयी कुकुस्जका
209 40 19.14% 21% 22%
ल्होत्से 8516 m (27,940 ft) चीनी जनवादी गणराज्यचीन/
नेपालनेपाल
18 मई 1956   स्विट्ज़रलैंड फ्रिट्ज लुचसिंगर
  स्विट्ज़रलैंड एरनेस्ट राइस
31 Dec 1988 पोलैंड कृजीस्जटोफ विलिश्की 221 11 3.43% 14% 2%
मकालु 8485 m (27,838 ft) चीनी जनवादी गणराज्यचीन/
नेपालनेपाल
15 मई 1955 फ़्रान्स ज़ीन कोय्जी
फ़्रान्स लाइनेल टेर्रे
09 Feb 2009 इटली सीमोन मोरो
कज़ाख़िस्तान डेनिस उरूब्को
234 26 11.11% 16% 8.5%
चो ओयु 8201 m (26,906 ft) चीनी जनवादी गणराज्यचीन/
नेपालनेपाल
19 Oct 1954 ऑस्ट्रिया ज़ोसफ जोचलर
नेपाल पासांग दाबा लामा
ऑस्ट्रिया हरब्रट टिची
12 Feb 1985 पोलैंड माशिज़ बेरबेका
पोलैंड माशिज़ पावलिकोवशकी
2668 39 1.46%
धौलागिरी 1 8167 m (26,795 ft) नेपालनेपाल 13 मई 1960 ऑस्ट्रिया कुर्ट दिएमबरजर
जर्मनी पीटर डाइनेर
नेपाल नावांग दोरजी
नेपाल नीमा दोरजी
साँचा:देश आँकड़े CH एरनेस्ट फोर्रेर
ऑस्ट्रिया एलविन स्कुलब्रट
21 Jan 1985 पोलैंड एन्डृजेज ज़ोक
पोलैंड ज़ेरजयी कुकुस्जका
358 58 16.20% 31% 11%
मनास्लु 8163 m (26,781 ft) नेपालनेपाल 9 मई 1956 जापान तोशिओ इमानीशि
नेपाल ग्यालजन नोरबू
14 Jan 1984 पोलैंड माशिज़ बेरबेका
पोलैंड राइजार्ड गाजेस्की
297 53 17.85% 35.16% 13.42%
नंगा पर्वत 8126 m (26,660 ft) भारतभारत 03 Jul 1953 ऑस्ट्रिया हरमान बुह्ल 287 64 22.30% 77% 5.5%
अन्नपुर्णा 1 8091 m (26,545 ft) नेपालनेपाल 03 Jun 1950 फ़्रान्स मौरिस हेरज़ोग
फ़्रान्स लुई लाच़नल
03 Feb 1987 पोलैंड ज़ेरजयी कुकुस्जका
पोलैंड आर्थर हज्जेर
153 59 38% 66% 19.7%
गाशरब्रुम १
(हिडन पीक)
8080 m (26,444 ft) चीनी जनवादी गणराज्यचीन/
भारतभारत[3]
05 Jul 1958 संयुक्त राज्य एन्ड्रू कोफ़मन
संयुक्त राज्य पीट स्कोनींग
09 Mar 2012 पोलैंड एड्म बाइलेश्कि
पोलैंड जानुश्ज गोलव
265 25 9.43% 15.5% 8.75%
ब्रॉड पीक 8051 m (26,414 ft) चीनी जनवादी गणराज्यचीन/
भारतभारत[3]
09 Jun 1957 ऑस्ट्रिया फ्रिट्ज विन्टरस्टेलर
ऑस्ट्रिया मारक्श शुमक
ऑस्ट्रिया कुर्ट दिएमबरजर
ऑस्ट्रिया हरमान बुह्ल
359 19 5.29% 5% 8.6%
गाशरब्रुम २ 8034 m (26,358 ft) चीनी जनवादी गणराज्यचीन/
भारतभारत[3]
07 Jul 1956 ऑस्ट्रिया फ्रिट्ज मोरावेक
ऑस्ट्रिया ज़ोसफ लारच
ऑस्ट्रिया हेन्स विल्लनपार्ट
02 Feb 2011 इटली सीमोन मोरो
कज़ाख़िस्तान डेनिस उरूब्को
संयुक्त राज्य कोरी रिचर्ड्स
836 19 2.27% 7.8% 0.44%
शिशापांगमा 8027 m (26,335 ft) चीनी जनवादी गणराज्यचीन 2 मई 1964 चीनी जनवादी गणराज्य शु चिंग
चीनी जनवादी गणराज्य चांग चुन येन
चीनी जनवादी गणराज्य वांग फुज़ाउ
चीनी जनवादी गणराज्य चेन शान
चीनी जनवादी गणराज्य चेंग टिएन-लिअंग
चीनी जनवादी गणराज्य वु सुंग-युये
चीनी जनवादी गणराज्य सोनम दोजी
चीनी जनवादी गणराज्य मिगमर त्राशी
चीनी जनवादी गणराज्य दोजी
चीनी जनवादी गणराज्य योनटेन
14 Jan 2005 पोलैंड पिओत्र मारावश्की
इटली सीमोन मोरो
274 23 8.39% 2% 16.8%

* As of September 2003, data from Chinese National Geography, August 2006, page 77 (the column "first ascensionist(s) in winter" has different sources).

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Geographical facts and first ascents information of the Main 8000ers http://www.8000ers.com/cms/en/8000ers-mainmenu-205.html Archived 2012-08-05 at the वेबैक मशीन
  2. Juralski, Eberhard. Complete ascent - fatalities statistics of all 14 main 8000ers Archived 2022-06-10 at the वेबैक मशीन. Statistics through 16 जून 2008.
  3. The summits of K2, Gasherbrum I, Gasherbrum II and Broad Peak are on the de facto border between Pakistan and China along the "Karakoram" range. They are claimed by India. The most common ascent routes to the summits are largely via Pakistan, with some climbing from the China side.