आकाश वुकोटी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आकाश वुकोटी

आकाश वुकोटी,2017
जन्म 29 मई 2009 (2009-05-29) (आयु 14)
Rockville, Maryland, U.S.
राष्ट्रीयता अमरीकी
कार्यकाल 2012–वर्तमान
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
वेबसाइट
akashvukoti.com

आकाश वुकोटी एक अमरीकी वर्तनी कौतुक (Spelling prodigy) और टीवी कलाकार हैं। आकाश अमरीकी प्रतियोगिता स्क्रिप्प्स नेशनल स्पेलिंग बी के इतिहास में भाग लेने वाले पहले प्रथम ग्रेडर हैं और पहली बार मार्च 2016 में एनबीसी टीवी शो लिटिल बिग शॉट्स में नज़र आये।.[1][2][3][4][5]

शैक्षणिक उपलब्धियाँ[संपादित करें]

आकाश ने 2 वर्ष की आयु में अपनी पहली स्क्रिप्प्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा की। [6] आकाश को 3 वर्ष की उम्र में अमरीकी मेन्सा में शामिल किया गया और 5 वर्ष की उम्र में डेविडसन यंग स्कॉलर की उपाधि प्राप्त की।[7] आकाश वर्ष 2016 में 6 साल की उम्र में स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी के इतिहास में प्रतिस्पर्धा करने वाले पहले प्रतियोगी बने।[8][9][10][11] आकाश ने 2018 और 2019 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी में भी प्रतिस्पर्धा की।[12][13] वे 2020 में आयोजित होने वाली स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी में प्रतियोगी थे।[14] हालाँकि, कोरोनावायरस बीमारी के प्रकोप के कारण इस प्रतिस्पर्धा को निलंबित कर दिया गया है।[15][16]

टीवी शो[संपादित करें]

आकाश ने कई टीवी कार्यक्रमों [17], जैसे लिटिल बिग शॉट्स सीजन 1 (2016), सीजन 2 (2017) के टेलिविज़न एपिसोड और 2017 में लिटिल बिग शॉट्स यूके (एपिसोड 4) में अपनी प्रतिभा दिखाई है।[18][19] इन्हे वर्ष 2016 में स्टीव हार्वी टॉक शो [20][21], जिमी किमेल लाइव [22][23][24], द प्रीचर्स [25] और 2017 में द हैरी शो [26] में भी चित्रित किया गया। वर्ष 2019 में ऑस्ट्रेलिया के सेवन नेटवर्क के द मॉर्निंग शो ने आकाश का साक्षात्कार लिया था। [27] टीवी9 तेलुगू द्वारा हैदराबाद, भारत में आकाश का साक्षात्कार लिया था, , जो पहली बार 14 जनवरी ,2020 को प्रसारित हुआ[28][29]। 25 सितंबर, 2018 को आकाश को अमरीकी शो डांसिंग विद द स्टार्स: जूनियर्स [30][31] में एक सेलिब्रिटी प्रतियोगी घोषित किया गया। आकाश की पेशेवर पार्टनर केमरी पीटरसन थीं और इस कपल को विटनी कार्सन द्वारा मार्गदर्शित किया गया। इस शो में उन्हें 7वां स्थान प्राप्त हुआ था।

आकाश ने आईबीएम[32], अमेज़ॅन किंडल[33] और स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी के लिए विज्ञापन भी किए हैं।[34]

वृत्तचित्र और फिल्में[संपादित करें]

आकाश 2016 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी में प्रतिस्पर्धा करते हुए।

आकाश को एचबीओ और बीबीसी की वृत्तचित्रों (documentaries) में चित्रित किया गया है। रियल स्पोर्ट्स विद ब्रायन्ट गम्बेल के एपिसोड 231 "ब्रेन गेम्स एंड मेंटल एथलीट" शीर्षक में आकाश को दिखाया गया और 21 जून 2016 को एचबीओ पर प्रसारित किया गया। [35] बीबीसी डॉक्यूमेंट्री द ह्यूमन बॉडी: सीक्रेट्स ऑफ योर लाइफ ने "लर्न" एपिसोड में आकाश की प्रतिभा को दर्शाया और 9 अक्टूबर, 2017 को बीबीसी टू पर प्रसारित किया गया। [36]

आकाश को पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री फिल्म स्पेलिंग द ड्रीम[37][38][39][40][41][42][43] में भी चित्रित किया गया है, जो नेटफ्लिक्स पर 3 जून, 2020 को 190 से ज़्यादा देशों में रिलीज़ हुई। फिल्म ने दुनिया भर से सकारात्मक समीक्षा प्राप्त की है।

पुरस्कार/सम्मान[संपादित करें]

वर्ष एसोसिएशन पुरस्कार वर्ग संदर्भ
2017 Telugu Association of North America Special Recognition Award Spelling & Language [44]
2017 North America Telugu Society Honorary Title

Dhaarana Vaamana

[45]
2020 Global Child Prodigy Awards Global Child Prodigy Award 2020 Language [46][47]
आकाश नोबेल शान्ति पुरस्कार विजेता डॉ. कैलाश सत्यार्थी से Global Child Prodigy Award पाते हुए।

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

आकाश वुकोटी चंद्रकला जंदयम और डॉ कृष्णा एम वुकोटी के पुत्र हैं, जो भारत के आंध्र प्रदेश से संयुक्त राज्य अमेरिका में आकर बस गए थे। आकाश की एक बड़ी बहन अमृता है, और वह भी डेविडसन यंग स्कॉलर और मेन्सा की सदस्य हैं।[48] वह भी 2019 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में एक प्रतियोगी थीं।[49][50]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. Sullivan, Bartholomew (May 25, 2016). "6-year-old Texan misspells word, ending his spelling bee competition". USA TODAY. मूल से 4 दिसंबर 2019 को पुरालेखित.
  2. French, Megan (May 26, 2016). "Scripps National Spelling Bee's Youngest Contestant Akash Vukoti Was Too C-U-T-E: See Him in Action". US Magazine. मूल से 4 दिसंबर 2019 को पुरालेखित.
  3. Weller, Chris (March 30, 2016). "Meet the 6-year-old genius who will steal the show at this year's national spelling bee". Business Insider. मूल से 4 दिसंबर 2019 को पुरालेखित.
  4. Moore, Jack (May 26, 2016). "This Six-Year-Old Was the First Star of the 2016 National Spelling Bee". GQ. मूल से 4 दिसंबर 2019 को पुरालेखित.
  5. Why 6-Year-Old Spelling Bee Whiz Akash Vukoti Became a Global Sensation - POPSUGAR (अंग्रेज़ी में), अभिगमन तिथि 2019-12-08
  6. "MastiSpell". MastiSpell 2012. मूल से 25 अगस्त 2019 को पुरालेखित.
  7. Weir, Kelli. "G-E-N-I-U-S: Jackson Township siblings are among youngest Mensa members". The Repository (अंग्रेज़ी में). मूल से 4 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-03-23.
  8. Shapira, Ian. ""A 6-year-old charms the National Spelling Bee before getting eliminated"". Washington Post. मूल से 4 दिसंबर 2019 को पुरालेखित.
  9. Farrington, Dana. ""6-Year-Old May Be Out Of Spelling Bee, But This Kid Is A Winner". NPR". NPR. मूल से 4 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2020.
  10. "Vukoti wins San Angelo Area Spelling Bee". San Angelo (अंग्रेज़ी में). मूल से 4 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-03-23.
  11. Gaitan, Michelle. "San Angelo Spelling Bee names new winner". मूल से 10 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2020. Cite journal requires |journal= (मदद)
  12. Kirkl, Justin (2018-05-31). "The Kids Are A-L-R-I-G-H-T: Inside the Journey to Scripps' National Spelling Bee". Esquire (अंग्रेज़ी में). मूल से 2 जून 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-03-23.
  13. NUCKOLS, BEN. "Speller balances bee with reality TV, social media stardom". मूल से 4 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2020. Cite journal requires |journal= (मदद)
  14. "Akash Vukoti regains title of area Spelling Champ". ConchoValleyHomepage.com (अंग्रेज़ी में). 2019-03-09. अभिगमन तिथि 2020-04-09.
  15. "Scripps National Spelling Bee". spellingbee.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 2 मार्च 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-04-09.
  16. CNN, Alicia Lee. "National Spelling Bee canceled for the first time since WWII". CNN. मूल से 22 अप्रैल 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-04-23.
  17. "Akash Vukoti". IMDb. मूल से 23 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-12-08.
  18. Barrett, Daija (April 21, 2017). "Spelling Bee Whiz Akash Vukoti Returns to Little Big Shots". ConchoValley Homepage. मूल से 16 मार्च 2018 को पुरालेखित.
  19. Paschal, Nick (April 24, 2017). "Steve Harvey Schools Spelling Bee Champ on 'Words From the Hood'". Yahoo. मूल से 5 दिसंबर 2019 को पुरालेखित.
  20. "Precocious local speller drawing national attention, studying hard". gosanangelo.com. March 12, 2016. मूल से 4 दिसंबर 2019 को पुरालेखित.
  21. Gowra, Nikhita (2017-05-02). "W-o-n-d-e-r kid". Deccan Chronicle (अंग्रेज़ी में). मूल से 8 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-12-08.
  22. 13th Annual Jimmy Kimmel Live Spelling Bee (अंग्रेज़ी में), मूल से 9 मार्च 2020 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 2019-12-08
  23. "Jimmy Kimmel's Spelling Bee Competition Is Extra Challenging, Thanks to Guillermo". Hollywood Reporter. June 3, 2016. मूल से 4 दिसंबर 2019 को पुरालेखित.
  24. Seemayer, Zach (June 3, 2016). "Jimmy Kimmel Hilariously Challenges Spelling Bee Co-Champions to an Epic Showdown". ETOnline. मूल से 4 दिसंबर 2019 को पुरालेखित.
  25. "TV Show | Spelling bee | The Preachers FOX TV SHOW 2016". YouTube. 2016-07-11. मूल से 27 फ़रवरी 2020 को पुरालेखित.
  26. Connick Jr., Harry, Harry's Spelling Bee Competition (अंग्रेज़ी में), मूल से 27 फ़रवरी 2020 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 2019-12-08
  27. "Akash Vukoti is the youngest competitor ever at the Scripps National Spelling Bee". 7news.com.au. July 3, 2019. मूल से 5 दिसंबर 2019 को पुरालेखित.
  28. The Youngest Spelling Bee Champ | Akash Vukoti Exclusive interview | TV9, अभिगमन तिथि 2020-04-18
  29. Vukoti, Akash. "latest". AKASH VUKOTI (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-04-18.
  30. "Akash Vukoti - Dancing with the Stars". abc.com. मूल से 5 दिसंबर 2019 को पुरालेखित.
  31. Sutton, Samuel (December 10, 2018). "San Angelo whiz kid Akash Vukoti talks Dancing with the Stars and future plans". gosanangelo.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 8 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2019-12-08.
  32. Vukoti, Akash. "IBM Commercial". AKASH VUKOTI (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-04-15.
  33. Vukoti, Akash. "Amazon Kindle". AKASH VUKOTI (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-04-15.
  34. Vukoti, Akash. "Scripps Spelling Bee ESPN". AKASH VUKOTI (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-04-15.
  35. Brain Games & Mental Athletes: Real Sports Trailer (HBO) (अंग्रेज़ी में), मूल से 4 दिसंबर 2019 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि 2019-12-08
  36. "The Human Body: Secrets of Your Life Revealed - Gallery". BBC Documentary. मूल से 4 दिसंबर 2019 को पुरालेखित.
  37. "Netflix to release documentary featuring San Angelo native, Akash Vukoti". ConchoValleyHomepage.com (अंग्रेज़ी में). 2020-03-27. मूल से 28 मार्च 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-04-09.
  38. "Breaking The Bee". IMDB. मूल से 13 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2020.
  39. Goodrich, Barry (April 3, 2018). "What It Takes to W-I-N". clevelandmagazine.com/. मूल से 4 दिसंबर 2019 को पुरालेखित.
  40. "Breaking The Bee". clevelandfilm.org. मूल से 5 अप्रैल 2019 को पुरालेखित.
  41. Raj, Yashwant (May 27, 2018). "Breaking the bee: Indian kids are spelling out a new sport in America". Hindustan Times. मूल से 6 जनवरी 2020 को पुरालेखित.
  42. Webb, Daisy. "Breaking the Bee: How a 20-year Indian-American dynasty was captured on film". filmdaily.co. मूल से 4 दिसंबर 2019 को पुरालेखित.
  43. "Spelling the Dream". Spelling the Dream (अंग्रेज़ी में). मूल से 23 मार्च 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-03-23.
  44. "TANA Patrika - January 2018". drive.google.com. अभिगमन तिथि 2020-03-23.[मृत कड़ियाँ]
  45. "NATS Akshara Deepika - June 2017". drive.google.com. अभिगमन तिथि 2020-03-23.[मृत कड़ियाँ]
  46. Rathore, Reena. "Young Indian American Geniuses Honored with '2020 Global Child Prodigy Awards'". India West. मूल से 3 फ़रवरी 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2020.
  47. Jha, Ankur Kumar (2019-12-31). "KIIT Presents Global Child Prodigy Awards 2020 Honoring Top 100 Prodigies". thelogicalindian.com (अंग्रेज़ी में). मूल से 23 मार्च 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2020-03-23.
  48. "Weir, Kelli (April 1, 2015). "G-E-N-I-U-S: Jackson Township siblings are among youngest Mensa members". Canton Rep". मूल से 4 दिसंबर 2019 को पुरालेखित.
  49. "2019 Scripps National Spelling Bee Round by Round Results". मूल से 23 मार्च 2020 को पुरालेखित.
  50. "Word Whiz Kids Tap Memory Tricks at Spelling Bee". मूल से 23 मार्च 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 मार्च 2020. Cite journal requires |journal= (मदद)