सामग्री पर जाएँ

आकाश अम्बानी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आकाश अंबानी
जन्म 23 अक्टूबर 1991 (1991-10-23) (आयु 34)
मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत
माता-पिता मुकेश अंबानी (पिता)
नीता अम्बानी (माता)
संबंधी अनंत अंबानी (भाई)
ईशा अम्बानी (जुड़वा बहन)
अनिल अंबानी (चाचा)
धीरूभाई अंबानी (दादा)

आकाश मुकेश अंबानी (जन्म 23 अक्टूबर 1991) एक भारतीय व्यापारी हैं, जो एक 5 जी सेवा प्रदाता कंपनी जियो के रणनीति के प्रमुख हैं। ये रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (आरआईएल) के प्रबंध निदेशक व चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अम्बानी के बड़े बेटे हैं।[1]

28 जून 2022, को आकाश अंबानी को रिलायंस जियो के बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है । उन्हें यह कमान उनके पिता मुकेश अंबानी के चेयरमैन पद से इस्तीफा देने के बाद मिली है।[2] साल 2014 में उन्हें रिलायंस रिटेल और जियो की निदेशक समिति में शामिल किया गया था. आकाश ने साल 2015 में अपनी बहन ईशा अंबानी के साथ मिलकर भारत में जियो की 4 जी सर्विस की शुरुआत की थी। जियो 4जी इको सिस्टम को खड़ा करने का श्रेय काफी हद तक आकाश अंबानी को जाता है।[3]

2020 में आकाश अंबानी को सफल युवा उद्यमियों की फॉर्च्यून ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट में शामिल किया गया था।[4]

2009 में आकाश ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से आईबी डिप्लोमा प्रोग्राम पूरा करने के बाद साल 2013 में अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से बिजनेस-कॉमर्स में ग्रेजुएशन कंप्लीट किया।[5]

आकाश अंबानी साल 2019 में हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।[6] आकाश  2020 में पिता बने थे। उनके बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी है।[7]

  1. Executive Profile of Akash Ambani, Bloomberg News, 12 अप्रैल 2016 को मूल से पुरालेखित, अभिगमन तिथि: 31 March 2016
  2. "Akash Ambani का 'राजतिलक', पिता मुकेश अंबानी ने सौंपी Reliance Jio की कमान". आज तक (hindi भाषा में). 2022-06-28. अभिगमन तिथि: 2022-06-28.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  3. "Akash Ambani appointed Jio Chairman: चौमुखी प्रतिभाओ की खोज करने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के नीलामी में मुंबई इंडियंस टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं आकाश अंबानी, क्रिकेट के साथ फुटबॉल के भी शौकीन". आज तक (hindi भाषा में). 2022-06-28. अभिगमन तिथि: 2022-06-29.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  4. "ईशा और आकाश अंबानी सफल युवा उद्यमियों की फॉर्च्यून '40 अंडर 40' की लिस्ट में". आज तक (hindi भाषा में). अभिगमन तिथि: 2022-06-02.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  5. "Akash Ambani appointed Jio Chairman: चौमुखी प्रतिभा के धनी हैं आकाश अंबानी, क्रिकेट के साथ फुटबॉल के भी शौकीन". आज तक (hindi भाषा में). 2022-06-28. अभिगमन तिथि: 2022-06-29.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  6. "आकाश अंबानी और श्लोका मुंबई में 9 मार्च को करेंगे शादी, जानें पूरी डिटेल". आज तक (hindi भाषा में). 2019-02-06. अभिगमन तिथि: 2022-06-29.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  7. "Akash Ambani Latest News, Updates in Hindi | आकाश अंबानी के समाचार और अपडेट - AajTak". आज तक (hindi भाषा में). अभिगमन तिथि: 2022-06-29.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)