सामग्री पर जाएँ

आकाशवाणी रामचरितमानस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

आकाशवाणी रामचरितमानस (जिसे रामचरितमानस गान भी कहा जाता है) गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस का आकाशवाणी द्वारा निर्मित संगीतमय रेडियो कार्यक्रम है। इसका प्रसारण आकाशवाणी के विभिन्न केन्द्रों से प्रातःकाल किया जाता है। यह सात काण्डों में विभाजित ४०८ प्रकरणों का कार्यक्रम है, जिसकी कुल अवधि लगभग ६२ घंटे है।[1]

प्रसार भारती द्वारा प्रस्तुत 'आकाशवाणी रामचरितमानस' कार्यक्रम का शीर्षक दृश्य

प्रसारण

[संपादित करें]

प्रसार भारती के अन्तर्गत इसका प्रसारण प्रायः उत्तर भारतीय या हिन्दी पट्टी के रेडियो चैनल्स पर किया जाता है। इसके अतिरिक्त डी डी नेशनल पर भी सुबह इसका प्रसारण होता है।

रिकॉर्डिंग

[संपादित करें]

रामचरितमानस का पहली बार १९८० में आकाशवाणी भोपाल में तत्कालीन स्टेशन निदेशक समर बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में रिकॉर्ड किया गया।[2]

सुरेश वाडकर
अनुराधा पौडवाल
जगजीत सिंह
रंजना जोगळेकर
राजन मिश्रा
साजन मिश्रा
अनूप जलोटा
हरिहरन
कविता कृष्णमूर्ति
महेन्द्र कपूर
भूपेन्द्र सिंह
रवीन्द्र साठे
आशा भोसले
उत्तरा केलकर
श्रीकांत पारगांवकर
लता मंगेशकर

प्रारूप

[संपादित करें]

हर प्रकरण में परिचय में मानस के सारांश के बाद इसकी नियमित चौपाई, दोहों आदि लयबद्ध गाई जाती हैं। पहले प्रकरण में पण्डित जसराज और लता मंगेशकर ने स्वर दिया है जबकि अन्तिम प्रकरण का समापन सुरेश वाडकर और अनुराधा पौडवाल ने किया है।


डिजिटल संस्करण

[संपादित करें]

31 अगस्त 2015 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आकाशवाणी द्वारा निर्मित रामचरितमानस के डिजिटल सीडी सेट का विमोचन किया।[3]

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि रामचरितमानस का डिजिटल संस्करण इस महान ग्रंथ को विश्वभर में अधिक लोकप्रिय बनाने में सहायक होगा। उन्होंने यह भी कहा कि 22 वर्षों तक आकाशवाणी से रामचरितमानस का निरंतर प्रसारण अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।[4]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Annual Report 1991–92. Ministry of Information and Broadcasting, Government of India, पृ॰ 31. (Report).
  2. "PM to launch digital version of epic 'Ramcharitmanas' tomorrow". The Economic Times. PTI. 30 August 2015. अभिगमन तिथि: 16 July 2026.
  3. "PM releases digital version of Ramcharitmanas". Press Information Bureau. भारत सरकार. 31 अगस्त 2015. अभिगमन तिथि: 16 जुलाई 2026.
  4. "रामचरितमानस के डिजिटल संस्करण के जारी किये जाने पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ". प्रधानमंत्री कार्यालय. भारत सरकार. 31 अगस्त 2015. अभिगमन तिथि: 16 जुलाई 2026.