सामग्री पर जाएँ

आई टी सी ग्रैंड चोला होटल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दि आई टी सी ग्रैंड चोला, चेन्नई

दि आई टी सी ग्रैंड चोला, चेन्नई का पांच सितारा लक्ज़री वाला होटल है। मुंबई स्थित रिनेसंस और ग्रैंड हयात के बाद यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा होटल है।[1] इस होटल को ‘लक्ज़री कलेक्शन’ का टैग प्राप्त है-जो की इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी ग्रुप स्टारवुड होटल्स के द्वारा फ्रैंचाइज़ किया हुआ एक ब्रांड है। यह होटल इस ग्रुप का नौवां ‘लक्ज़री कलेक्शन’ होटल है।[2] १,६००,००० वर्ग फीट पर बना यह होटल समग्र रूप से भारत का सबसे बड़ा एकमात्र होटल है।[3] जिसके निर्माण में १२००० मिलियन भारतीय रूपए लगे हैं।[4]

होटल का प्रस्ताव ८००० से १०००० भारतीय मुद्रा के प्रारंभिक खर्च पर पारित किया गया था। इसका उद्घाटन १५ सितम्बर २०१२ को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता द्वारा किया गया था।</ref> जिसके निर्माण में १२००० मिलियन भारतीय रूपए लगे हैं।[5]

होटल का निर्माण दक्षिण भारतीय मंदिर शिल्प के आधार पर हुआ है तथा मंदिरों के अनुरूप ही इसमें चार प्रवेश द्वार हैं, जिनके नाम ‘वालवान’, ‘सेम्बियान’, ‘किल्ली’ और ‘ग्रैंड चोला’ हैं।[6] इसमें प्रयुक्त शिल्प का आधार ४६२ खम्भे हैं।[6][7] जिसमें से अधिकांश में हस्त शिल्प से कलाकृतियाँ बनायीं गयी हैं जो की तंजावुर के वीर भद्रेश्वर मंदिर से प्रेरित है। होटल में 1मिलियन वर्ग फीट पत्थर का प्रयोग हुआ है, जिसमें पत्थर की ५७ प्रजातियों का प्रयोग किया गया है।[8] सूक्ष्म पत्थर का कार्य ममाल्लापुरम के ४००० से अधिक कारीगरों द्वारा किया गया है।[9]

हरित (प्रकृति सहयोगी) गुण

[संपादित करें]

होटल की ऊर्जा आवश्यकताओं की आपूर्ति सभी पुनर्नवीकरणीय स्रोत्रों से होती है जिसमें व्यर्थ किया हुआ पानी भी शामिल है।[10]

सुविधाएँ

[संपादित करें]

होटल के ६०० कमरों में ५२२ कमरे हैं तथा ७८ सुविधा स्थल हैं। इन कमरों में ३२६ विशिष्ट क्लब कक्ष, ३१ईवा कक्ष, १३२ टावर कक्ष, ४८ आई टी सी वन कक्ष तथा १४ डीलक्स सुइट्स शामिल हैं।[11] ६१५ वर्ग फीट में विस्तृत टावर कक्ष आदि का विशिष्ट प्रवेश है, जो कि पहली मंजिल से सातवीं मंजिल तक फैले हैं। ४०५ वर्ग फीट में फैले विशिष्ट क्लब कक्ष दूसरे से दसवें मंजिल तक पहली विंग में हैं[12] होटल में १० भोजनादि स्थल हैं जिसमें पेशावरी, रॉयल वेजा, मद्रास पेवेलियन, कैफ़े मेर्कैरा आदि शामिल हैं[13][14]।। होटल में आउटडोर पूल की सुविधा तीनों विंग्स में है तथा खरीददारी के लिए शौपिंग एरिया भी है।[15] होटल में तीन स्विमिंग पूल भी हैं जो कि बैंक्वेट हाल के ऊपर हैं।[16][17]

व्यावसायिक सुविधाओं में रेस्टोरेंट्स, हेल्थ स्पा, ३०,००० वर्ग फीट का बैंक्वेट स्थल शामिल है जिसमें ६०० तक अतिथि आ सकते हैं। इसके अलावा एक प्रदर्शन स्थल, एक २६२५ फीट का ऑडिटोरियम,४ मीटिंग कक्ष, एक प्राइवेट मल्टीप्लेक्स है जिसमें १०० अतिथि आ सकते हैं तथा १००० कारों की पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है।[18] प्रारंभ में होटल ने छत पर एक हेलीपेड बनाने का प्रस्ताव भी रखा था जिसे बाद में ख़ारिज कर दिया गया।[19][20]

पुरस्कार एवं मूल्यांकन

[संपादित करें]

फरबरी २०१३ में होटल को पांच सितारा गृह मूल्यांकन मिला- जो की प्रकृति सहयोगी इमारतों को दिए जाने वाले मूल्यांकन में सबसे ज्यादा है। यह पुरूस्कार राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा दिया गया था[10] होटल को अपने दो रेस्टोरेंट्स के लिए टाइम फ़ूड गाइड पुरुष्कार भी मिल चूका है।

और जानें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ ""आई टी सी फ्लैग्स ऑफ थे वर्ल्डस लार्जेस्ट ग्रीन होटल"". दि हिन्दू (चेन्नई : दि हिन्दू). १६ अप्रैल २०१२. 12 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: १६ अप्रैल २०१२.
  2. ↑ ""आई टी सी'ज 600-रूम चेन्नई होटल तो ओपन थे डोर्स बाई थे एंड २०११"". आई टी सी पोरटल्स. १२ जनवरी २०११. मूल से से 15 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: ९ मार्च २०१२.
  3. ↑ पी . आर ., संजय. ""थे ग्रैंड चोला स्कीम ऑफ़ दि थिंग्स"". एग्जीक्यूटिव ट्रैवलर (एक्सेक-एग्जीक्यूटिव ट्रैवलर). मूल से से 1 सितंबर 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: १६ सितम्बर २०१२.
  4. ↑ पी . आर ., संजय. ""होटल्स, कन्वेंशन हॉल्स बेटिंग ओन बिगर साइज़"". लाइवमिन्ट (LiveMint.com). 20 अप्रैल 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: २० अप्रैल २०१२.
  5. ↑ ""आई टी सी इनौग्रट्स रुपीज १,२०० करोर ग्रैंड चोला होटल इन चेन्नई चेन्नई "". डी इकनोमिक टाइम्स (चेन्नई : डी टाइम्स ग्रुप). १५ सितम्बर २०१२. 17 मई 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: १६-सितम्बर -२०१२.. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= and |date= (help)
  6. 1 2 श्रीधर, विजयलक्ष्मी . ""प्रोजेक्ट ऑफ़ दि मंथ : अ सिटाडेल इन दि सिटी "". चेन्नई Realty.biz. मूल से से 30 मई 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: ३१ मार्च २०१३.. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  7. ↑ सिंह, किशोर (२० अक्टूबर २०१२). ""अ मेनी पिलेर्ड स्टोरी"". बिज़नस स्टैण्डर्ड (न्यू डेल्ही : बिज़नस स्टैण्डर्ड). 23 अक्तूबर 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: २३ अक्टूबर २०१२.. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  8. ↑ सांघवी, विर. ""डी रैपिडली चेंजिंग फेस ऑफ़ दि चेन्नई होटल सीन "". विर सांघवी . अभिगमन तिथि: 14-अक्टूबर -2012.. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  9. ↑ मुथालय, शोनाली (२४ अक्टूबर २०१२). ""लिव लाइफ किंग साइज़ "". दि हिन्दू (चेन्नई : दि हिन्दू). अभिगमन तिथि: २५ अक्टूबर २०१२.. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  10. 1 2 लॉ, अभिषेक (१५ फरबरी २०१३). ""आई टी सी ग्रैंड चोला, चेन्नई गेट्स 5-स्टार गृह रेटिंग "". दि हिन्दू (कोल्काता : दि हिन्दू). 4 मार्च 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: १७ फरबरी २०१३.. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= and |date= (help)
  11. ↑ ""आई टी सी ग्रैंड चोला चेन्नई"" (PDF). आई टी सी होटल्स. 1 अक्तूबर 2013 को मूल से पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि: १३ नवम्बर २०११.. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  12. ↑ आनंद, स्वाती (२७ जनवरी २०११). ""5-स्टार प्लेटर फॉर सिटी"". दि टाइम्स ऑफ़ इंडिया इ पेपर (चेन्नई : डी टाइम्स ग्रुप). मूल से से 10 दिसंबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: ५ जनवरी २०१२.. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  13. ↑ ""आई टी सी होटल्स तो ओपन ग्रैंड चोला इन चेन्नई "". वर्ल्ड इंटीरियर डिजाईन नेटवर्क (डब्ल्यू आई डी एन). १२ सिप्तम्बर २०११. मूल से से 9 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: ९ मार्च २०१२.. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= and |date= (help)
  14. ↑ ""आई टी सी ग्रैंड चोला स्त्रेंथेंस चेन्नई एज अ कन्वेंशन हब"". एक्सप्रेस हॉस्पिटैलिटी (ExpressHospitality.com). ३१ अक्टूबर २०१२. मूल से से 22 जनवरी 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: २ नवम्बर २०१२.. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= and |date= (help)
  15. ↑ टन, माइक (२ नवम्बर २०११.). ""आई टी सी ग्रैंड चोला तो ओपन इन चेन्नई"". एच ए +डी ऑनलाइन (एच ए +डी ऑनलाइन). मूल से से 4 जुलाई 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: ९ जनवरी २०१२.. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= and |date= (help)
  16. ↑ ""दि लक्ज़री कलेक्शन होटल्स एंड रिसॉर्ट्स तो ओपन चेन्नई होटल"". इंडस बिज़नस जर्नल (Indusbusinessjournal.com). मई २०१२. मूल से से 11 दिसंबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: २७ मई २०१२.. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= and |date= (help)
  17. ↑ ""हॉटेल कि सुविधाएँ"". क्लियरट्रिप. 11 दिसंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 4 दिसंबर 2013. {{cite web}}: Cite has empty unknown parameter: |दिनांक= (help); Unknown parameter |Language= ignored (|language= suggested) (help)
  18. ↑ स्मालवुड, रेनोल्ड्स; स्टीवर्ट, स्टीवर्ट. ""आई टी सी ग्रैंड चोला, चेन्नई, इंडिया "". इंडस बिज़नस जर्नल (Indusbusinessjournal.com). मूल से से 30 अगस्त 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: ३० दिसम्बर २०११.. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  19. ↑ आर., मोहन (१३ फरबरी २०१२). ""दि ग्रैंड चोला अ फिटिंग ट्रिब्यूट टू अ ग्रेट साउथर्न डीनेस्टी "". डेक्कन क्रोनिकल (चेन्नई : डेक्कन क्रोनिकल). 25 अक्तूबर 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: १६-सितम्बर २०१२.. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= and |date= (help)
  20. ↑ लोपेज़, अलॉयसिउस जेविअर (२ मार्च २०१२). ""सी एम् डी ए ग्राउंड्स आई टी सी होटल्स हेलिपैड प्लान्स"". दि हिन्दू (चेन्नई : दि हिन्दू). 28 अक्तूबर 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ९ मार्च २०१२.. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)