आईसीसी ग्रैंड चोला चेन्नई

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

आईटीसी ग्रैंड चोला चेन्नई इंडिया का एक लक्ज़री होटल हैं। यह विश्व का सबसे बड़ा “लीड सर्टिफाइड” ग्रीन होटल हैं। यह भारत का भी रेनेसांस मुंबई कन्वेंशन सेंटर होटल एवं ग्रैंड हयात होटल के बाद तीसरा सबसे बड़ा होटल हैं।[1] ये होटल गुइंडी में स्पिक बिल्डिंग के सामने स्थित हैं। इस बिल्डिंग की डिजाइनिंग सिंगापुर स्थित एसआरएसएस आर्किटेक्चर के द्वारा की गयी हैं। इसमें पारम्परिक द्रविड़ियन शैली को ध्यान में रखा गया हैं एवं इसका नाम चोला साम्राज्य के आधार पर रखा गया हैं। चोल साम्राज्य, दक्षिण भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। यह होटल स्टारवुड होटल ग्रुप का 9 वा लक्ज़री कलेक्शन होटल हैं।

आईटीसी ने अपने होटल डिवीज़न की शुरुआत अपनी पहली होटल चोला शेराटन के नाम से की थी, जिसका नया नामकरण “माय फार्च्यून” किया गया हैं इस होटल का उद्घाटन 15 सितम्बर 2012 को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता द्वारा किया गया था। पेशावरी, जो आईटीसी ग्रुप का सिग्नेचर कांसेप्ट होटल हैं ने भी अपना एड्रेस शेराटन चोला से आईटीसी ग्रैंड चोला कर दिया।

इस होटल में 462 खम्भे हैं,[2][3] इन खम्बों पे हाथों के द्वारा बहुत ही सुन्दर डिज़ाइन उकेरा गया हैं, जो तंजोर के बृहदीश्वर मंदिर से प्रभावित हैं। इस होटल में I मिलियन स्क्वायर फ़ीट के क्षेत्र का का मार्बल का उपयोग किया गया हैं, जो 57 प्रकार के हैं। इस के लिए कंपनी ने इटली में एक मार्बल का खदान ही खरीद लिया था एवं वहां से पत्थरों को निर्माण के लिए चेन्नई लाया जाता था।

इस होटल में 7 लाउन्ज हैं एवं कमरों का साइज 625 स्क्वायर फ़ीट हैं। इस होटल की बेहतरीन नक्काशी मामल्लपुरम के 4000 कारीगरों के द्वारा की गयी थी। इस होटल के निर्माण में कुल 5 साल लगे।

सुविधाएं :[संपादित करें]

इन कमरों में 326 एक्सक्यूटिव कमरे, 31 ईवा रूम्स, 132 टावर कमरे, 48 आईटीसी सिंगल रूम, 14 डीलक्स सुइट एवं 1 प्रेसिडेन्टिअल् सुइट चोला राजा करईकला के नाम पर एवं एक सिक्स बे ग्रैंड सुइट राजराजा चोला के नाम पर हैं।[4]

इस होटल के 10 जगह पर आपको फ़ूड एवं बेवरेजेज का लोकेशन मिल जायेगा। जिसमें पेशावरी भी सम्मिलित हैं जो अपने नार्थ वेस्ट फ्रंटियर व्यंजनों के लिए एवं रॉयल वेगा एक शाकाहारी रेस्टोरेंट हैं। अन्य रेस्टुरैंट्स में मद्रास पवेलियन, कैफ़े मर्करा, नुटमेग, चेरूट लाउन्ज, पैन एशियाई, मोड़ो मिो, द पब, ट्रंकेबार, एवं ओट्टीमो -कुकिना इटालियन इन सभी होटलों का खाना एक से बढ़कर एक हैं।

लिज़र सुविधाओं में 23,000 स्क्वायर फ़ीट का काया स्पा जिसमें 12 ट्रीटमेंट रूम्स,[5] 2 हमाम, एक योग स्टूडियो, एक टिया लाउन्ज, एक सलून (स्त्रियों/पुरूषों), आउटडोर पूल्स एवं उच्च कोटि का जिम्नेजियम हैं।

इस होटल में 3 स्विमिंग पूल हैं -एक रूफटोप पूल एवं 2 छोटे पूल्स, एक बच्चों का पूल एवं एक जकूज़ी हैं जो बैंक्वेट हॉल के ऊपर स्थित हैं।

इस होटल को लीडरशिप इन एनर्जी एंड एनवायर्नमेंटल डिज़ाइन (लीड) के द्वारा प्लैटिनम रेटिंग दिया गया हैं। इस होटल में 4000 लोग काम करते हैं, जिसमें 1000 लोग दैनिक सुविधाओं के लिए नियुक्त हैं।

पुरस्कार एवं सम्मान[संपादित करें]

इस होटल को लगातार पुरस्कार प्राप्त होटल रहते हैं। जून 2014 में थर्ड एनुअल लोनली प्लेनेट मैगज़ीन ट्रेवल्स अवार्ड में "बेस्ट बिज़नेस होटल" का पुरस्कार दिया गया था।[6]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "आईटीसी दुनिया के सबसे बड़ा होटल है". द हिंदू बिजनेस लाईन. 15 सितंबर 2012. मूल से 12 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 जुलाई 2015.
  2. "प्रोजेक्ट ऑफ द मन्थ : फॉर द प्रीविलेगेड". चेन्नई रेअलिटी. मूल से 30 मई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 जुलाई 2015.
  3. "एक मान्य -पिल्लारेड कथा". बिजनेस स्टैंडर्ड. 20 अक्टूबर 2012. मूल से 7 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 जुलाई 2015.
  4. "आईटीसी ग्रैंड चोला चेन्नई रूम्स". क्लिरट्रिप.कॉम. मूल से 11 दिसंबर 2013 को पुरालेखित.
  5. "आईटीसी ग्रैंड चोला एक सम्मेलन केंद्र के रूप में चेन्नई को मजबूत". एक्सप्रेस हॉस्पीट्यालिटी. 31 अक्टूबर 2012. मूल से 22 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 जुलाई 2015.
  6. "टैम्स फूड और नाईट लाइफ अवार्ड्स". टाइम्स ऑफ इंडिया. 20 दिसंबर 2014. मूल से 29 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 जुलाई 2015.