सामग्री पर जाएँ

आईएनएस सिंधुराष्ट्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से


आईएनएस सिंधुराष्ट्र एस६५ भारतीय नौसेना की शत्रु विनाशक पनडुब्बी है। यह भारत की सर्वप्रथम मिसाईल से लैस पनडुब्बी है।[1]

इसे १९ जुलाई २००० को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

३००० टन वजन की यह पनडुब्बी सतह से २४० मीटर नीचे-नीचे ६४० किलोमीटर तक शत्रु सीमा में प्रवेश कर सकती है। यह डीजल चालित मोटरों द्वारा विद्युत उत्पन्न करती है तथा जल में १९ किलमोमीटर की अधिकतम रफ्तार से चल सकती है। इसकी लम्बाई २३८ फीट है तथा इसमें ६ इंजन लगे हुए हैं। अपने ५२ कर्मियों के साथ यह लगातार ४५ दिनों तक जल के भीतर रह सकती है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 13 नवंबर 2013. Retrieved 21 नवंबर 2013. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)