आंखों देखी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आंखों देखी
निर्देशक रजत कपूर
लेखक रजत कपूर
निर्माता मनीष मुंद्रा
अभिनेता संजय मिश्रा
रजत कपूर
छायाकार रेफी महमूद
संपादक सुरेश पाई
संगीतकार सागर देसाई
निर्माण
कंपनी
मिथ्या टॉकीज़
प्रदर्शन तिथियाँ
  • दिसम्बर 5, 2013 (2013-12-05) (SAIFF)[1]
  • मार्च 21, 2014 (2014-03-21) (भारत)
लम्बाई
107 मिनट[2]
देश भारत
भाषा हिन्दी

आँखों देखी रजत कपूर निर्देशित एवं लिखित २०१४ की बॉलीवुड फ़िल्म है।[3][4][5][6] फ़िल्म के निर्माता मनीष मुंद्रा हैं। फ़िल्म में मुख्य अभिनय भूमिका में संजय मिश्रा और रजत कपूर हैं। फ़िल्म २१ मार्च २०१४ को प्रदर्शित हुई।

कथानक[संपादित करें]

राजा बाऊजी (संजय मिश्रा) एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति है। बाऊजी और उसका भाई ऋषि रजत कपूर दिल्ली में निर्जन स्थान पर एक छोटे से घर में रहते हैं। बाऊजी का परिवार थोड़ा विस्तृत है जिसमें उनकी पत्नी हैं पुष्पा (सीमा पाहवा), उनकी बेटी रीटा (माया साराओ) और एक बेटा शम्मी (चंद्रचूड़ राय), ऋषि की पत्नी लता (तरनजीत कौर) और एक बेटा अशोक (चैतन्य महावर) हैं। रीटा अज्जू (नमित दास) नामक एक लड़के से प्यार करती है पर रीटा का परिवार इसके बिलकुल ख़िलाफ़ हैं क्योंकि लोग अज्जू के बारे में अच्छे विचार नहीं रखते हैं। परिवार के बड़े, रीटा को अज्जू से मिलने के लिए मना करते हैं और उससे दूर रहने के लिए कहते हैं पर रीटा के पिता बाऊजी सबको कहते हैं कि वो अज्जू के बारे में कही गई बातों पर यक़ीन न करें और आँखों देखी चीज़ों पर ही विश्वास करें।[7]

कलाकार[संपादित करें]

  • संजय मिश्रा - राजा उर्फ़ बाऊजी
  • रजत कपूर - ऋषि चाचा
  • सीमा पाहवा - अम्मा, बाऊजी की पत्नी
  • नमित दास - रीटा अज्जू
  • मनु ऋषि चढा - शर्मा जी
  • बृजेन्द्र काला - शिब्बो बाबू
  • माया साराओ - रिटा, बाऊजी की पुत्री
  • तरनजीत कौर - ऋषि की पत्नी लता, चाची
  • चन्द्रचूर राय - शम्मी
  • अलका चावला - सरुप बाऊ
  • महेश शर्मा - बग्गा
  • अनिल चौधरी - चौधरी साब
  • श्रीकान्त वर्मा - मास्टर जी
  • मनीष कर्नाटक - जीवन
  • ध्रुव सिंह - ध्रुव
  • सौरभ शुक्ला - बॉस
  • दानिश हुसैन - गोपी
  • योगेन्द्र टिकू - पण्डित
  • चैतन्य महावर - ऋषि का पुत्र अशोक
  • चेतन शर्मा - अनिल
  • शिवम सेठी - अरुण
  • रणवीर शौरी - पर्यटन फोटोग्राफर

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. https://www.saiff.org/films_events/film/ankhon-dekhi
  2. Ankhon Dekhi | SAIFF 2013[मृत कड़ियाँ]
  3. "Rajat 'nets' a producer" (अंग्रेज़ी में). टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 28 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० मार्च २०१४.
  4. शुभा शेट्टी. "Naturally Charming" [स्वाभाविक रूप से आकर्षक] (अंग्रेज़ी में). मिड-डे. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० मार्च २०१४.
  5. अजीत रामचन्द्रन (७ फ़रवरी २०१४). "Kapoor plus: Actor Ranbir interested in director Rajat's ANKHON DEKHI?". ग्लैशम डॉट कॉम. मूल से 2 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० मार्च २०१४.
  6. "Ranbir Kapoor gives thumbs up to 'Ankhon Dekhi' trailer" (अंग्रेज़ी में). इण्डिया ग्लिट्ज़. ७ फ़रवरी २०१४. मूल से 29 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० मार्च २०१४.
  7. "संग्रहीत प्रति". मूल से 8 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 मार्च 2014.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]