सामग्री पर जाएँ

अहमद पटेल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से


अहमद पटेल
अहमद पटेल 2017 में

पद बहाल
19 अगस्त 1993  25 नवम्बर 2020
चुनाव-क्षेत्र गुजरात

पद बहाल
19771989
उत्तरा धिकारी चंदु भाई देशमुख
चुनाव-क्षेत्र भरूच

जन्म 21 अगस्त 1949
पिरामण, भरूच, गुजरात, भारत
मृत्यु 25 नवम्बर 2020(2020-11-25) (उम्र 71 वर्ष)
मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जीवन संगी मेमूना पटेल
बच्चे 2
शैक्षिक सम्बद्धता वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय
धर्म मुस्लिम

अहमदभाई मुहम्मदभाई पटेल प्रचलित नाम: अहमद पटेल भारत के राजनेता तथा राज्य सभालोकसभा के पूर्व सदस्य एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार थे।[1]

निजी जीवन

[संपादित करें]

अहमद पटेल की शादी 1976 में मेमूना अहमद से हुई। इन दोनों के दो संतानों में एक बेटा और एक बेटी है। ये मीडिया के सामने बहुत ही कम बार ही आते हैं। इन्हें गांधी-नेहरू परिवार के काफी करीब का माना जाता था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल (Ahmed Patel Passes Away) का देहांत 25 नवम्बर 2020, बुधवार सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर हो गया।[2] अहमद पटेल को तकरीबन एक महीने पहले कोरोना हुआ था। इसके बाद उनका स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया था। इस दौरान अहमद पटेल के कई अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था।

राजनीतिक जीवन

[संपादित करें]

पटेल ने अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत नगरपालिका के चुनाव से की थी, जिसके बाद आगे पंचायत के सभापति भी बन गए। बाद में इन्होंने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया और उसके बाद राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए। इन्दिरा गांधी के आपातकाल के बाद 1977 में आम चुनाव हुए थे, जिसमें इन्दिरा गांधी की हार हुई थी। इसी चुनाव में इनकी जीत हुई और पहली बार पहली बार लोकसभा में आए थे।[3][4] ये तीन बार लोकसभा सभा सांसद(1977, 1980,1984)और पांच बार राज्यसभा सांसद(1993,1999, 2005, 2011, 2017 वर्तमान) रहे हैं।

अहमद पटेल 1 अक्टूबर 2020 को कोरोना संक्रमित हुए थे। उन्हें 15 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। कोविड-19 के कारण 25 नवंबर 2020 को अहमद पटेल की 71 साल की उम्र में मृत्यु हो गई।[5][6]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "हमेशा ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्‍व के करीबी रहे थे अहमद पटेल, सबसे निचले स्‍तर से शुरू की थी राजनीति". दैनिक जागरण. अभिगमन तिथि: 2020-11-25. {{cite web}}: Cite has empty unknown parameter: |dead-url= (help)
  2. "Ahmed Patel Dies : 10 जनपथ के चाणक्‍य अहमद पटेल का कोरोना से निधन, कांग्रेसियों के लिए थे हर मर्ज की दवा". Dainik Jagran. अभिगमन तिथि: 2020-11-25.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से से 27 मार्च 2019 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 10 अगस्त 2017.
  4. Congress likely to field ex-MLA Rasheedaben from Bharuch – Express India Archived 26 सितंबर 2012 at the वेबैक मशीन
  5. "कांग्रेस के कद्दावर नेता अहमद पटेल का निधन". बीबीसी हिंदी. अभिगमन तिथि: 2020-11-25.
  6. "पहले Corona, फिर मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर, नहीं रहे Congress Leader Ahmed Patel". आज तक. अभिगमन तिथि: 2020-11-25. {{cite web}}: Cite has empty unknown parameter: |dead-url= (help)