अहमद अदीब

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

अहमद अदीब अब्दुल गफूर (मालदीवियन:އަހުމަދު އަދީބު އަބްދުލް ޤަފޫރު; जन्म: 11 अप्रैल 1982) मालदीव के पांचवें उप राष्ट्रपति थे। मालदीव गणराज्य हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप देश है। उपराष्ट्रपति बनने से पूर्व वे मालदीव के पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री थे। 22 जुलाई, 2015 को उन्हें देश के उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई थी तथा 5 नवंबर, 2015 को उपराष्ट्रपति पद से बर्खास्त कर दिया गया था। 5 जून, 2016 को मालदीव की अपराध न्यायालय द्वारा उन्हें आतंकवाद का दोषी करार दिया गया और दस साल की जेल की सजा सुनाई गई। उन पर हथियार रखने का आरोप लगाया गया।[1][2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Politics in the Maldives" [मालदीव में राजनीति]. दि इकोनोमिस्ट (अंग्रेज़ी में). 20 फरवरी 2016. मूल से 6 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जून 2016.
  2. "Maldives jails ex-vice president for 10 years" [मालदीव के उपराष्ट्रपति को दस साल की सजा]. अलजजीरा (अंग्रेज़ी में). 6 जून 2016. मूल से 9 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जून 2016.