अहमदाबाद दूरंतो एक्सप्रेस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

अहमदाबाद मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस भारतीय रेलवे की एक सुपरफास्ट ट्रेन है। यह देश के दो सबसे महत्वपूर्ण शहरों अहमदाबाद एवं मुंबई को जोड़ती है। इस ट्रेन का ट्रेन नंबर 12267/12268 है। दुरंतो एक्सप्रेस[1] भारतीय रेल द्वारा संचालित लंबी दूरी की बिना रुके चलने वाली ट्रेन का एक वर्ग है। इन ट्रेनों में शुरूआती और अंतिम स्टेशनों के अलावा किसी और स्टेशन की टिकट की बुकिंग नहीं होती है। दुरंतो का बंगाली भाषा में अर्थ बेचैन होता है। इस ट्रेन को ममता बनर्जी के रेल मंत्री के कार्यकाल के दौरान शुरू किया गया था।

देश तो दो महत्वपूर्ण व्यावसायिक राजधानियों को जोड़ने वाली यह ट्रेन व्यपारी वर्ग के लिए लाइफ लाइन (जीवन रेखा) का काम करती है एवं कई सारे लोग इनमे सफर करते हैं। दोनों तरफ से ये ट्रेन[2] रात्रि में चलती हैं इसलिए यह काफी लोगों के द्वारा पसंद की जाती है। दिन में लोग अपना काम निबटा कर रात में इस ट्रेन से वापस अपने गंतव्य लौट जाते हैं।

कोच संरचना [संपादित करें][संपादित करें]

G5 G4 G3 G2 G1 BE1 B4 B3 B2 B1 AE1 A3 A2 A1 H1
En GC 3A 3A 3A 3A 3A 3A 3A 3A 3A 3A 2A 2A 2A 2A 1A style="text-align: center
" | GC
0 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17

17 कोचों की कुल रेक से बने इस ट्रेन में 6 एसी 3 टियर इकॉनमी कोच, 5 एसी 3 टियर कोच, 3 एसी 2 टीयर कोच, 1 एसी फर्स्ट क्लास एवं 2 एंड ओन जनरेशन कार है।

सेवा [संपादित करें][संपादित करें]

अहमदाबाद- मुंबई सेक्टर पर चलने वाली यह सबसे तेज गति की ट्रेन है। 12268[3] दुरंतो एक्सप्रेस 6 घंटे 15 मिनट में 491 किलोमीटर की दूरी तय करती हैं। यह रात के 23.45 बजे अहमदाबाद से खुलती हैं एवं सुबह 6 बजे मुंबई पहुँचती है।

# Code Stn Name Zone Div. Arr. Dep. Halt Dist. Day
1 ADI Ahmedabad Jn WR ADI First 23.45 0 0 1
2 BCT Mumbai Central WR BCT 06.00 Last 0 491 2

इसके विपरीत मुंबई से चलने वाली 12267 दुरंतो एक्सप्रेस रात के 23.25 में खुलती है एवं सबरे 5.50 मुंबई पहुँचती हैं। यह ट्रेन 491 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे 05 मिनट में 76.52 किमी/घंटा की औसत रफ़्तार से पूरा करती है।

# Code Stn Name Zone Div. Arr. Dep. Halt Dist. Day
1 BCT Mumbai Central WR BCT First 23.25 0 0 1
2 ADI Ahmedabad Jn WR ADI 05.50 Last 0 491 2

ट्रेन विवरण [संपादित करें][संपादित करें]

इस ट्रेन का उद्घाटन 24 दिसंबर 2009 को किया गया था। शुरूआती दिनों में यह ट्रेन हफ्ते में 3 बार चला करती थी लेकिन बाद इसकी बढ़ती हुई लोकप्रियता देख कर इसे प्रतिदिन चलाया जाने लगा। कई लोगों की पसंदीदा ट्रेन होने के चलते इस ट्रेन में आरक्षण[4] मिलना काफी कठिन होता हैं

किराया तालिका[संपादित करें]

सामान्य भाड़ा तत्काल भाड़ा सामान्य भाड़ा ($) तत्काल भाड़ा ($)
1 AC 2195 36
2 AC 1295 1625 21 27
3 AC 925 1185 15 20
3 E 860 1120 14 19

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "दुरंतो एक्सप्रेस जानकारी". विकिपीडिया.ऑर्ग. मूल से 23 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २१ अक्टूबर २०१५.
  2. "आदि दुरंतो एक्सप्रेस विवरण". क्लियरट्रिप.कॉम. मूल से 23 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २१ अक्टूबर २०१५.
  3. "अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल एसी दुरंतो एक्सप्रेस". इंडियनरेलइन्फो.कॉम. मूल से 5 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २१ अक्टूबर २०१५.
  4. "अहमदाबाद दूरंतो एक्सप्रेस". रेलरूटस.इन. मूल से 24 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २१ अक्टूबर २०१५.