अस्तोला द्वीप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अस्तोला द्वीप
सतदीप
जज़ीरा हफ़्त तलार
भूगोल
अवस्थितिअरब सागर
निर्देशांक25°07′21″N 63°50′51″E / 25.12250°N 63.84750°E / 25.12250; 63.84750निर्देशांक: 25°07′21″N 63°50′51″E / 25.12250°N 63.84750°E / 25.12250; 63.84750
क्षेत्रफल6.7 km2 (2.59 sq mi)
चौड़ाई[convert: needs a number]
अधिकतम ऊँचाई75 m (246 ft)
प्रशासन
पाकिस्तान

अस्तोला (استولا) या सतदीप (अर्थ: सात पहाड़ियों वाला द्वीप) या हफ़्त तलार (ہفت تلار) पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रान्त के मकरान तट से २५ किमी (१६ मील) दूर अरब सागर में स्थित एक द्वीप है। इस पर कोई स्थाई आबादी नहीं है और यह पास के पसनी नामक क़स्बे व बंदरगाह से लगभग ५ घंटों में पहुँचा जा सकता है। प्रशासनिक नज़र से यह बलोचिस्तान के ग्वादर ज़िले में पड़ता है। आबादी न होने के कारण यहाँ प्रकृति का राज है और कई पक्षी व जानवर यहाँ रहते हैं।

भूगोल[संपादित करें]

अस्तोला द्वीप एक ढलान वाले पठार का बना हुआ है जिसपर सात पहाड़ी टीले हैं। वातावरण शुष्क होने के कारण पौधे व पेड़ कम हैं। द्वीप का दक्षिणी छोर धीमी ढलान से समुद्र-तल तक आता है जबकि उत्तरी छोर पर अचानक गहरी खाई के बाद समुद्र है।[1] अस्तोला पाकिस्तान का सबसे बड़ा समुद्री द्वीप है। यह ६.७ किमी (४.२ मील) लम्बा और २.३ किमी (१.४ मील) चौड़ा है। इसका क्षेत्रफल लगभग ६.७ वर्ग किमी (२.६ वर्ग मील) है।

मंदिर व मस्जिद[संपादित करें]

अस्तोला को प्राचीन काल में सतद्वीप बुलाया जाता था जो इसके सात टिलों पर आधारित नाम है। यहाँ काली का एक प्राचीन मंदिर है जो हिन्दुओं के लिए तीर्थ है लेकिन वर्तमान काल में यह खंडहर बन चुका है।[2] द्वीप पर एक छोटी मस्जिद भी है जिसे अनुकूल मौसम में यहाँ पसनी से मछली पकड़ने आये मछुआरे प्रयोग करते हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. S.A.J Shirazi, ContactPakistan.com. "Astola with Sherazi Archived 2006-05-19 at the वेबैक मशीन". Archived from the original on 19 May 2006. Retrieved 2006-04-22.
  2. "Religion and Society in Arab Sind," Derryl N. MacLean, E.J. Brill, 1989, Page 15, ... Kali is also honoured by a small temple, of undetermined antiquity, located on Astola or Heptaler Island (Sata-dvipa), twenty-six miles southeast of Pasni on the coast of Mukran ...