अश्व शक्ति

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

अश्वशक्ति (अंग्रेज़ी:हॉर्स पावर / Horsepower (hp)) शक्ति की मापन इकाई है। यह एक गैर-SI इकाई है। अश्वशक्ति के कई मानक हैं और कई प्रकार भी हैं।

'हॉर्सपॉवर' शब्द का सबसे पहले उपयोग १८वीं शताब्दी के अन्तिम काल में स्कॉटलैण्ड के इंजीनियर जेम्स वाट ने किया। उसने वाष्प इंजनों से मिलने वाली शक्ति की तुलना अश्व (घोड़ों) की खींचने की शक्ति से की। बाद में हॉर्सपॉवर शब्द का उपयोग पिस्टनयुक्त अन्य इंजनों तथा टर्बाइन, विद्युत मोटरों, एवं अन्य मशीनों की शक्ति के लिये भी किया जाने लगा।[1][2] किन्तु इस शब्द की परिभाषा भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न थी। वर्तमान समय में अधिकांश देशों में शक्ति के मापन के लिये वाट नामक एस आई मात्रक का प्रयोग किया जाता है।

अश्वशक्ति की वर्तमान परिभाषाएँ[संपादित करें]

१ मेट्रिक हॉर्सपॉवर वह शक्ति है जो ७५ किलोग्राम द्रव्यमान को १ सेकेण्ड में १ मीटर ऊपर उठाने के लिये आवश्यक होत है।

निम्नलिखित परिभाषाएँ बहुतायत में प्रयोग की गयीं हैं-

Mechanical horsepower
hp(I)
≡ 33,000 ft-lbf/min

= 550 ft·lbf/s
≈ 17696 lbm·ft2/s3
= 745.69987158227 W

Metric horsepower
hp(M) - also PS, cv, hk, pk, ks or ch
≡ 75 kgf·m/s

≡ 75 kg · 9.80665 m/s2 · 1 m/s
≡ 735.49875 W

Electrical horsepower
hp(E)
≡ 746 W
Boiler horsepower
hp(S)
≡ 33,475 BTU/h

= 9,812.5 W

Hydraulic horsepower = flow rate (US gal/min) × pressure (psi) × 7/12,000

or
= flow rate (US gal/min) × pressure (psi) / 1714
= 550 ft·lbf/s
= 745.69987158227 W

Air horsepower = flow rate ( cubic feet / minute) × pressure (inches water column) / 6,356

or
= 550 ft·lbf/s
= 745.69987158227 W

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Horsepower Archived 2015-04-29 at the वेबैक मशीन", Encyclopedia Britannica Online. Retrieved 2012-06-24.
  2. "International System of Units" (SI) Archived 2015-05-02 at the वेबैक मशीन, Encyclopedia Britannica Online. Retrieved 2012-06-24.

इन्हें भी देखें[संपादित करें]