अश्वनाल केकड़ा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

लिम्युलिडाए
Limulidae

सामयिक शृंखला: Ordovician–Recent
लिम्युलस पोलीफ़ीमस (Tachypleus tridentatus)
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: आर्थ्रोपोडा (Arthropoda)
उपसंघ: केलीसेराटा (Chelicerata)
वर्ग: मेरोस्टोमाटा (Merostomata)
गण: ज़िफ़ोसुरा (Xiphosura)
कुल: लिम्युलिडाए (Limulidae)
लीच, 1819
वंश

अश्वनाल केकड़ा (Horseshoe crab) समुद्री आर्थ्रोपोड हैं जो ज़िफ़ोसुरा गण के लिम्युलिडाए कुल में श्रेणीकृत हैं। यह तटों के पास सागरोंमहासागरों के कम गहराई वाले क्षेत्रों में रहते हैं और प्रजनन के लिए बाहर भूमि पर आते हैं। क्रमविकास द्वारा इनकी उत्पत्ति लगभग ४५ करोड़ वर्ष पहले हुई थी और, क्योंकि तब से इनमें बहुत कम बदलाव आया है, इन्हें जीवित जीवाश्म बुलाया जाता है।[1] अपने नाम और रूप के बावजूद यह केकड़ों से कम और मकड़ियों से अधिक अनुवांशिक सम्बन्ध रखते हैं।[2]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. David Sadava; H. Craig Heller; David M. Hillis; May Berenbaum (2009). Life: the Science of Biology (9th संस्करण). W. H. Freeman. पृ॰ 683. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-4292-1962-4. मूल से 2 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 मार्च 2017.
  2. Garwood, Russell J.; Dunlop, Jason A. (13 November 2014). "Three-dimensional reconstruction and the phylogeny of extinct chelicerate orders". PeerJ. 2: e641. डीओआइ:10.7717/peerj.641. मूल से 28 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2015-06-15.