सामग्री पर जाएँ

अलाउद्दीन हुसैन शाह

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अलाउद्दीन हुसैन शाह
अलाउद्दीन हुसैन शाह का चाँदी का सिक्का (टंका)
बंगाल का नवाब
शासनावधि1493-1519
पूर्ववर्तीशम्सुद्दीन मुज़फ़्फ़र शाह
उत्तरवर्तीनासिरुद्दीन नुसरत शाह
घरानाहुसैन शाही वंश

अलाउद्दीन हुसैन शाह, बंगाल सल्तनत का उत्तर मध्यकालीन सुल्तान था, जिसने हब्शी वंश को हटा कर हुसैन शाही वंश की स्थापना की। वह अबीसीनियाई सुल्तान, शम्सुद्दीन मुज़फ़्फ़र शाह की हत्या करने के बाद बंगाल का शासक बना, जिसके अधीन उसने वज़ीर के रूप में सेवा की थी। 1519 में उसकी मृत्यु के बाद, उसके जीवित बचे पुत्रों में सबसे बड़े नुसरत शाह ने उसका उत्तराधिकारी बनकर शासन संभाला। अलाउद्दीन हुसैन शाह को बंगाली इतिहास के महानतम शासकों में से एक माना जाता है, और हुसैन शाह तथा नुसरत शाह के शासनकाल को सामान्यतः बंगाल सल्तनत का "स्वर्ण युग" माना जाता है।[1]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ Sarkar, Jadunath (1943). History Of Bengal Vol. 2.