अलमाती टावर
| अलमाती टावर | |
|---|---|
|
Алматы Теледидар Мұнарасы Алматинская Tелебашня | |
|
| |
| सामान्य विवरण | |
| प्रकार | इस्पात दूरसंचार एवं अवलोकन टावर |
| स्थान |
|
| निर्देशांक | 43°13′44″N 76°58′34″E / 43.22889°N 76.97611°E |
| निर्माणकार्य शुरू | 1975 |
| निर्माण सम्पन्न | 1983 |
| शुरुवात | 1983 |
| ऊँचाई | |
| वास्तुकला | 372 m |
| शिखर | 371.5 m |
| प्राविधिक विवरण | |
| गृहमूल | 7 |
| लिफ्ट | 2 |
अलमाती दूरदर्शन टावर (कज़ाख़: Алматы Tеледидар Mұнарасы, रूसी: Алматинская Tелебашня), या केवल अलमाती टावर, पूर्व नाम कोकतोबे टीवी टावर, कज़ाख़स्तान के अलमाती शहर में स्थित एक 371.5 m ऊँचा इस्पात का दूरदर्शन टावर है, जिसका निर्माण 1975 और 1983 के बीच हुआ। यह दक्षिण-पूर्व अलमाती के कोकतोबे पहाड़ी पर स्थित है। दूसरे टीवी टावर के विपरीत, यह कंक्रीट से नहीं, बल्कि इस्पात से बना है। यह विश्व की सबसे ऊँची इस्पात की संरचना है।[1]
अलमाती टावर 371.5 m ऊँचा है और उसका 114 m ऊँचा शेखर समुद्र तल के 1000 m ऊपर है। उसके दो अवलोकन डेक, एक 146 m और दूसरा 252 m ऊँचा, दोनों जहाँ लिफ़्ट से पहुंचा जा सकता है। हालाँकि वे जनता के लिए खुले नहीं है।
टावर के पश्चिमोत्तर दीवार पर सोयूज़ T-12 अंतरिक्ष यान के सम्मान में एक 20 x 8 मोज़ेक लगाया गया था। टावर के पास बम आश्रय तक पहुंचाने वाली अनेक सुरंगें है।[2]
संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Alma-Ata Television Tower (Almaty, 1983) | Structurae". En.structurae.de. अभिगमन तिथि: 2012-12-28.
- ↑ "Что находится внутри телебашни "Кок-Тобе"?" (रूसी भाषा में). 27 October 2020 को मूल से पुरालेखित.