सामग्री पर जाएँ

अराचिडाइल अल्कोहल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

अराचिडायल अल्कोहल (arachidyl alcohol) अथवा आइकोसन-1-ओल (icosan-1-ol) सौन्दर्य प्रसाधन में मृदुकारी (त्वचा को नरम रखने वाला) मोमीय पदार्थ है। यह 20 कार्बन परमाणुओं वाली एक सरल-शृंखला वाला वसायुक्त अल्कोहल है।[1] इसे आमतौर पर एराकिडिक अम्ल या एराकिडोनिक अम्ल के हाइड्रोजनीकरण के माध्यम से प्राप्त किया जाता है, ये दोनों अम्ल मूंगफली के तेल में पाये जाते हैं। इसका नाम भी मूंगफली के पौधे के लेटिन नाम अराचिस (arachis) से लिया गया है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ विंटर, रूथ (2010). A Consumer's Dictionary of Cosmetic Ingredients: Complete Information about the Harmful and Desirable Ingredients in Cosmetics and Cosmeceuticals (छठा ed.). वेस्टमिनिस्टर: पोट्टर/टेन स्पीड/हार्मोनी/रोडले. p. 100. ISBN 978-0-307-49459-7.